By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: JALANDHAR BJP : भाजपा जिला प्रधान हिक्की सभी मंडलों में जायेंगे, कार्यकर्ताओं से साधेंगे संवाद
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > JALANDHAR BJP : भाजपा जिला प्रधान हिक्की सभी मंडलों में जायेंगे, कार्यकर्ताओं से साधेंगे संवाद
JALANDHAR BJP : भाजपा जिला प्रधान हिक्की सभी मंडलों में जायेंगे, कार्यकर्ताओं से साधेंगे संवाद
MY PUNJAB

JALANDHAR BJP : भाजपा जिला प्रधान हिक्की सभी मंडलों में जायेंगे, कार्यकर्ताओं से साधेंगे संवाद

The Telescope Times
Last updated: July 28, 2026 1:13 am
The Telescope Times Published July 28, 2026
Share
JALANDHAR BJP : भाजपा जिला प्रधान हिक्की सभी मंडलों में जायेंगे, कार्यकर्ताओं से साधेंगे संवाद
SHARE

जालंधर, 27 जुलाई। JALANDHAR BJP / भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए हिक्की ने कहा कि BJP कार्यकर्ता आधारित संगठन है और यही पार्टी की ताकत है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह भाजपा जालंधर (शहरी) के अधीन आने वाले सभी मंडलों का प्रवास करेंगे तथा बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी राय और सुझावों को संगठन की कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा।

JALANDHAR BJP LEADER हिक्की ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा।

HICKY DURING MEETING IN JALANDHAR

उन्होंने कहा कि जालंधर शहरी की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को मजबूत बनाने के लिए मंडल स्तर पर नियमित बैठकें, जनसंपर्क अभियान, सदस्यता विस्तार और बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है तथा सभी को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, विभिन्न मोर्चों की गतिविधियों, सोशल मीडिया की भूमिका तथा जनहित के मुद्दों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, दविंदर भारद्वाज, मनीष विज, अश्विनी भंडारी, हनी कंबोज, दविंदर कालिया, दिनेश मल्होत्रा, योगेश मल्होत्रा, हितेश सियाल, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आर.के., कुलवंत शर्मा, आशीष सहगल, मनीष बल, क्षितिज ढल, कुणाल शर्मा, प्रदीप खुल्लर, वरुण तनेजा, संदीप कुमार, दिनेश महेंद्रु, शालू कुमारी, अजमेर सिंह बादल, प्रमोद कश्यप, विकास शर्मा, सुनील चोपड़ा, गौरव राय, अश्विनी दीवान हैप्पी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

BSP ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए

Shamsher Purkhalvi : संजीव अरोड़ा की रिहाई को लेकर आमरण अनशन शुरू करूंगा

BARNALA LATHICHARGE के लिए AAP सरकार तुरंत सफाई कर्मियों से मांगे माफी: हिक्की

PUNJAB BIG NEWS : रविंदर सिंह समेत 19 PPS अफसर बनेंगे आईपीएस अधिकारी

Punjab news : लुबाना समुदाय को OBC कैटेगरी से नहीं हटाने देंगे : बीबी जागीर कौर

TAGGED:DISTRICT PRESIDENTHICKYJALANDHAR BJP
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Ramzan
MY PUNJAB

Ramzan : रमजान शरीफ के दूसरे जुमे की नमाज के बाद भाईचारे का संदेश

The Telescope Times The Telescope Times March 16, 2025
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के नाम पर जुटाए गए फंड को हड़पने का आरोप
Dharmendra का निधन, साहनेवाल का He-Man हमेशा याद रहेगा
Anganwadi केंद्रों में बुनियादी ढांचे के सुधार पर केंद्रित उच्च स्तरीय बैठक
97th Oscar : ‘Laapataa Ladies’ मिलेंगी ऑस्कर में
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?