आदमपुर /चंडीगढ़ /नई दिल्ली। WEATHER UPDATE: मौसम विभाग ने 4 जुलाई को पंजाब, हिमाचल, यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और केरल में भारी बारिश और आंधी की आने की आशंका जताई है। लोगों को इस दौरान बहुत ही अधिक सावधान रहने के लिए कहा गया है। हवा की रफ्तार लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। नदी और समुद्र किनारे से मछुआरों को नहीं जाने के लिए कहा गया है।
विभाग ने इस दौरान लोगों से प्रशासन की तरफ से आने वाली चेतावनियों पर ध्यान देने को कहा गया है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब सहित कई राज्यों में बहुत गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश से राहत तो मिल रही है पर उमस बढ़ने से मुश्किलें बढ़ीं हुई हैं। बहुत से राज्यों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।
लोगों को खास कर बच्चों और बूढ़ों को सही समय पर घर आने की और संभल कर रहने की सलाह दी गई है। बिना वजह बाहर न निकलने को भी कहा गया है।
दिल्ली में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। राजधानी में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।





