S.D. Phullarwan पंजाब का पहला स्कूल है जहाँ हो रही एजुकेशन वर्कशॉप
जालंधर। S.D. Phullarwan गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडो वाली रोड में TRAI-Telecom Regulatory authority of India
21 अगस्त को सुबह 11 बजे एक वर्कशॉप का आयोजन का रहा है। यह कंस्यूमर बेस्ड होगी। यह पंजाब का पहला स्कूल है जहाँ पर यह एजुकेशन वर्कशॉप करवाई जा रही है।
स्कूल, मैनेजमेंट और स्टूडेंट्स के लिए यह सम्मान की बात है कि इस स्कूल को पंजाब में TRAI और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड की आधिकारिक ‘कंज्यूमर एजुकेशन वर्कशॉप’ (उपभोक्ता शिक्षा कार्यशाला) आयोजित करने के लिए चुना गया है!
ट्राई के अंकुर पालीवाल से बात करने पर पता चला कि यह वर्कशॉप Cyber Hygiene / साइबर हाइजीन पर आधारित होगी जिसमें वे स्टूडेंट्स, खास कर लड़कियों को बताएंगे कि कैसे किस भी तरह के साइबर ट्रैप से चना है। खुद को इस ऑनलाइन दुनिया में कैसे इस्तेमाल होने से बचाना है।
उन्होंने कहा, कुछ नियमित अभ्यास हैं जिनका पालन करके कोई भी व्यक्ति या संस्था ऑनलाइन नेटवर्क को सुरक्षित बनाए रख सकता है। इसमें बच्चों को यह भी बताया जायेगा कि संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा किस तरह करें। कौन -कौन से काम बिलकुल न करें और कौन से काम बच कर करें।

साइबर हाइजीन क्या है और इसे दिनचर्या का हिस्सा क्यों बनाएं
साइबर हाइजीन का अर्थ उन कदमों से है जो कंप्यूटर और अन्य उपकरणों के उपयोगकर्ता अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को बेहतर बनाने और सिस्टम की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए उठा सकते हैं। साइबर हाइजीन का अर्थ है सुरक्षा-केंद्रित मानसिकता और आदतें अपनाना जो लोगों और संगठनों को संभावित ऑनलाइन उल्लंघनों से बचाने में मदद करती हैं। साइबर हाइजीन का एक मूलभूत सिद्धांत यह है कि यह दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन जाए।
साइबर हाइजीन का अर्थ है साइबर सुरक्षा से जुड़ीं अच्छी आदतें विकसित करना, ताकि आप साइबर खतरों और ऑनलाइन सुरक्षा समस्याओं से सुरक्षित रह सकें। साइबर हाइजीन की तुलना अक्सर व्यक्तिगत स्वच्छता से की जाती है – क्योंकि दोनों ही स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से की जाने वाली एहतियाती प्रक्रियाएं हैं।
साइबर हाइजीन का उद्देश्य हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की बुनियादी सुरक्षा और स्वास्थ्य को बनाए रखना है, जिससे वे मैलवेयर जैसे खतरों से सुरक्षित रहें । नियमित रूप से अभ्यास करने पर, साइबर हाइजीन डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करता है। किसी भी आदत को मजबूत बनाने के लिए, साइबर हाइजीन में नियमितता और दोहराव की आवश्यकता होती है।
साइबर सुरक्षा को नियमित रूप से अपनाकर आप साइबर अपराधियों को सुरक्षा में सेंध लगाने या व्यक्तिगत जानकारी चुराने से रोक सकते हैं। इससे आपको सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में नवीनतम जानकारी मिलती रहेगी।
कोविड के बाद से इसका महत्व बढ़ गया है, क्योंकि दुनिया भर में ज्यादातर लोगों के दूर से काम करने के कारण साइबर अपराधों में वृद्धि हुई है ।





