BJP : नौजवानों को भाजपा से जोड़ने में युवा मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा- हिक्की
जालंधर: BJP : पंजाब युवा भाजपा के नवनियुक्त प्रधान अनुज खोसला के जालंधर पहुंचने पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जालंधर युवा मोर्चा प्रधान पंकज जुल्का की अध्यक्षता में फोकल प्वाइंट नहर की पुली पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुज खोसला का स्वागत किया।
इस अवसर पर जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की ने खोसला को पंजाब युवा भाजपा की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि युवा भाजपा पार्टी की सबसे मजबूत शक्ति है और पंजाब के नौजवानों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने में युवा मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
हिक्की ने कहा कि अनुज के नेतृत्व में पंजाब युवा भाजपा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जालंधर का युवा भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ पंजाब भाजपा के कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएगा।
खोसला ने सम्बोधन में कहा कि भाजपा का युवा कार्यकर्ता पंजाब के भविष्य को लेकर पूरी तरह जागरूक है और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से कार्य करेगा। वही उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी की भगवंत मान पंजाब सरकार को बदलने और पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने में भाजपा युवा मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा।
इस मौके पर प्रदेश मीडिया इंचार्ज प्रशांत गम्भीर, पूर्व जिला अध्यक्ष बलजीत प्रिंस, संजीव मनी, मनीष विज, महासचिव सूर्या मिश्रा, वरुण दुबे, पंकज लुथरा, हरप्रीत सिंह, गौरव राय, साहिल शर्मा, पंकज सारंगल, कार्तिक दुग्गल, सूरज संगर, दिनेश वर्मा बाबा,संदीप गुप्ता, संतोष बलानी, ललित बब्बू, नितिन खेड़ा, यजित हुरिया, नवदीप शर्मा, दीपक अरोड़ा, अश्वनी मिश्रा, शिवम चोपड़ा, विश्व ग्रोवर, सुखविंदर सिंह, राहुल ठुकराल, परमिंदर हैरी, नितिन पाठक, मोहित शर्मा, विकास शारदा, राजीव तिवारी, राजिंदर शर्मा, मोहित शर्मा, मनदीप सिंह, लविश, सुरिंदर पाल धोगड़ी, वीरू गुप्ता, लवदीप, नीरज गुप्ता, मोहित शर्मा, विनय आहूजा, गौरव भंडारी, नितिन पाठक एवं जालंधर युवा मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में वर्कर मौजूद रहे।





