Punjab – अमृतसर-पटियाला समेत कई जिलों के SSP बदले
गुरप्रीत सिंह भुल्लर बने IGP बॉर्डर रेंज अमृतसर, हरमनबीर सिंह संभालेंगे अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट
PUNJAB सरकार के गृह विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 8 IPS अधिकारियों की पोस्टिंग/ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Contents
आदेश के अनुसार IPS गुरप्रीत सिंह भुल्लर (SPS: 2004) को IGP बॉर्डर रेंज, अमृतसर नियुक्त किया गया है। वे हरमनबीर सिंह, IPS का स्थान लेंगे। वहीं हरमनबीर सिंह को अमृतसर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे DIG बॉर्डर रेंज अमृतसर के साथ-साथ पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।
अन्य प्रमुख बदलावों में:
- भागीरथ सिंह मीणा, IPS को AIG Personnel-1, CPO पंजाब लगाया गया है।
- वरुण शर्मा, IPS को SSP SAS नगर नियुक्त किया गया है।
- हरमनदीप सिंह हंस, IPS को SSP पटियाला बनाया गया है।
- सुहैल कासिम मीर, IPS को SSP बठिंडा नियुक्त किया गया है।
- ज्योति यादव, IPS को 82वीं बटालियन PAP, चंडीगढ़ में कमांडेंट लगाया गया है।
- वैभव चौधरी, IPS को SSP मानसा नियुक्त किया गया है।






