Silver Rate Today: लोगों को समझ आ गया है कि सोना -चाँदी अब इन्वेस्टमेंट का अच्छा टूल हैं। किसी भी मुसीबत में दोनों काम आते हैं। अच्छी खबर है कि शुक्रवार 18 सितंबर को चांदी के दाम चढ़ गए। देश में 2,50,000 रुपये रेट है।
एमसीएक्स पर एक किलो चांदी का दाम 2,39,579 रुपये है। गुड रिटर्न के अनुसार, आज चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में 1 किलो चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये है जबकि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, पुणे में 2,50,000 रुपये है। Bullions.co.in पर चांदी की कीमत 2,38,070 रुपये प्रति किलोग्राम पर है
बता दें कि चांदी का दाम सोने के दाम को फॉलो कर रहा है। जब भी सोने का बढ़ता है, चांदी का दाम भी बढ़ता है। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि चांदी भी इन्वेस्टर्स के लिए एक सेफ इन्वेस्टमेंट टूल बन गया है।
| दिल्ली | ₹2,50,000 |
| मुंबई | ₹2,50,000 |
| कोलकाता | ₹2,50,000 |
| चेन्नई | ₹2,49,900 |
| लखनऊ | ₹2,50,000 |
| पटना | ₹2,50,000 |
| जयपुर | ₹2,50,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,50,000 |
| पुणे | ₹2,50,000 |
| बेंगलुरु | ₹2,50,000 |
| हैदराबाद | ₹2,50,000 |
| भोपाल | ₹2,50,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,50,000 |
| नोएडा | ₹2,50,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,50,000 |
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा वायदा भाव
कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वीरवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 476 रुपये की गिरावट के साथ 2,34,310 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 476 रुपये यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,34,310 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.08 प्रतिशत की हानि के साथ 64.87 डॉलर प्रति औंस रह गयी। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा की गई बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।
क्योंकि त्योहारों और शादी का सीजन है तो रोज़ इन धातुओं का रेट जानना अच्छा रहेगा। जिनके भी पास पुराने ज़माने की सोने चांदी की चीजें पड़ी हैं वो तो हैं ही अमीर किस्मत वाले क्योंकि return अच्छा मिल रहा रहा .





