कोलकाता: Name Changed : पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ किया : अब पश्चिम बंगाल सरकार प्रदेश का नाम बदलने जा रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ करने संबंधी प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल ने पास कर दिया है, अब 4 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के अगले सत्र में इस प्रस्ताव को सदन में पेश किया जाएगा।
9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ करने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश किया जाएगा।’ उन्होंने बताया कि विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार से 14 दिसंबर तक होगा।
अंग्रेजी में भी पश्चिम बंगा ही लिखने का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल इंग्लिश में भी पश्चिम बंगा होगा। पश्चिम बंगा पश्चिम बंगा ही होगा। एकदम एग्जैक्ट पश्चिम बंगा को पश्चिम बंगा ही लिखना पड़ेगा।’ ध्यान रहे कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार ने वर्ष 2018 में राज्य का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने संबंधी प्रस्ताव विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया था।
प. बंगाल विधानसभा में पेश होंगे आठ विधेयक
सीएम ने बताया कि राज्य सरकार आगामी विधानसभा सत्र में आठ विधेयक भी पेश करेगी। इनमें एक विधेयक ऐसा होगा, जिसके पारित होने के बाद दुकानदार अपनी इच्छा के अनुसार अपनी दुकानें चौबीसों घंटे खुली रख सकेंगे। उन्होंने बताया कि संसदीय कार्य विभाग भी एक विधेयक पेश करेगा, जिसमें ‘सुभाष चंद्र बोस सेवा केंद्रों’ के कार्यालय खर्च के लिए 30,000 रुपये उपलब्ध कराने और पूर्व विधायकों का चिकित्सा भत्ता 6,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये करने का प्रावधान होगा।
‘सुभाष चंद्र बोस सेवा केंद्र’ एक जनसेवा पहल है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपनी शिकायतें और समस्याएं संबंधित विधायकों तक पहुंचाने तथा उनका समाधान कराने में सहायता प्रदान करना है।





