By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: पहलवान फोगाट ने खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड लौटाने की घोषणा की, PM मोदी को लिखा, 5 मिनट निकाल कर बृजभूषण के बयान सुनिए
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Trending News > National > पहलवान फोगाट ने खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड लौटाने की घोषणा की, PM मोदी को लिखा, 5 मिनट निकाल कर बृजभूषण के बयान सुनिए
Vinesh Phogat WILL RETURN AWARDS
National

पहलवान फोगाट ने खेल रत्न, अर्जुन अवॉर्ड लौटाने की घोषणा की, PM मोदी को लिखा, 5 मिनट निकाल कर बृजभूषण के बयान सुनिए

The Telescope Times
Last updated: May 4, 2024 11:46 pm
The Telescope Times Published December 26, 2023
Share
Vinesh Phogat WILL RETURN AWARDS
SHARE

नई दिल्ली । साक्षी मलिक के कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा करने और बजरंग पुनिया द्वारा अपना पद्मश्री लौटाने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, तीसरे शीर्ष पहलवान विनेश फोगाट ने घोषणा की है कि वह अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा देंगी।

मालूम हो कि वो भी भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थी। उन्होंने इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखी चिट्ठी भी ट्वीट की है।

उन्होंने लिखा है कि जो शोषणकर्ता है उसने भी अपना दबदबा रहने की मुनादी कर दी है। ऐसे में खेल में रहना और इन इनमें का कोई तुक नहीं रह जाता।

भारतीय कुश्ती संघ के नए चुनाव में संजय सिंह की जीत के बाद पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि संघ में दबदबा बना हुआ है और बना रहेगा।

हालांकि, केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के नए पैनल को निलंबित कर दिया है।

विनेश फोगाट ने अपनी चिट्ठी में पीएम मोदी को संबोधित करते हुए लिखा है, “आप अपनी ज़िंदगी के सिर्फ़ 5 मिनट निकालकर उस आदमी के मीडिया में दिए गए बयानों को सुन लीजिए, आपको पता लग जाएगा कि उसने क्या -क्या किया है। ”

“उसने महिला पहलवानों को मंथरा बताया है, महिला पहलवानों को असहज कर देने की बात सरेआम टीवी पर कबूली और हम महिला खिलाड़ियों को ज़लील करने का एक मौक़ा भी नहीं छोड़ा है। ”

विनेश फोगाट ने लिखा है कि मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड का उनकी ज़िंदगी में कोई मतलब नहीं रह गया है।

इससे पहले संजय सिंह के कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

प्रधान मंत्री मोदी को एक भावनात्मक खुले पत्र में, फोगाट जिन्होंने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों दोनों में स्वर्ण पदक जीते हैं, ने पूछा कि क्या महिला पहलवान केवल सरकारी विज्ञापनों की शोभा बढ़ाने के लिए बनी हैं। पुरस्कार इसलिए वापस कर रहीं हैं ताकि वे सम्मान के साथ जीने की राह पर बोझ न बनें।

उन्होंने यह भी कहा है कि जब पहलवान पदक जीतते थे तो उन्हें देश का गौरव माना जाता था, लेकिन अब उन्हें देशद्रोही करार दिया जा रहा है क्योंकि उन्होंने न्याय की मांग की है।

हिंदी में लिखे पत्र में फोगाट कहती हैं, ‘साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ दी है और बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री लौटा दिया है। पूरा देश जानता है कि देश के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को यह सब करने के लिए क्यों मजबूर किया गया; और आप देश के मुखिया हैं तो ये बात आप तक भी पहुंची होगी। प्रधानमंत्री जी, मैं विनेश फोगाट, आपके घर की बेटी हूं और पिछले कुछ समय से मेरी जो हालत रही है, वो बताने के लिए आपको ये पत्र लिख रही हूं।

मुझे याद है साल 2016, जब साक्षी मलिक ने ओलंपिक में पदक जीता था, तो आपकी सरकार ने उन्हें “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का ब्रांड एंबेसडर नामित किया था। जब इसकी घोषणा की गई थी, तो देश की सभी महिला खिलाड़ी खुश थीं और बधाई दे रही थीं। आज, जब से साक्षी को कुश्ती छोड़नी पड़ी, मुझे वह साल बार-बार याद आ रहा है।

You Might Also Like

bank holidays : मई में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे

Noida Airport से फ्लाइट्स मई से, 17 शहरों के लिए सीधी घरेलू उड़ान

DOUBLE DECKER TRAINS PUNJAB में क्यों नहीं, आइये जानते हैं कारण

BJP’S SAMRAT CHOUDHRAY बिहार के अगले मुख्यमंत्री, पढ़ें कौन आ सकते हैं उनकी टीम में ?

Hailstorm In Rajasthan: रेगिस्तान में बर्फ़; फसलें खराब, लोग चिंतित

TAGGED:ARJUN AWARDKHEL RATNAPM ModiVINESH PHOGAT
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Punjab Sports
MY PUNJAB

Punjab Sports : खेडां वतन पंजाब दीयां का लोगो और जर्सी जारी

The Telescope Times The Telescope Times August 26, 2024
T20 WORLD CUP : भारत ने सिर्फ 119 रन बना पाकिस्तान को हराया, गेंदबाज़ी ने पासा पलटा
अक्तूबर में नहीं होगी IAF EXAMS AGNIVEER, नोटिस जारी
Booker Prize : Jenny Erpenbeck’s ‘Kairos’ wins the Prize
हम ब्रह्मांड में अकेले नहीं हैं, Aliens भी हैं ! : Indian- American aerospace engineer
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?