नई दिल्ली। 18 साल के अरमान खान को भनक भी नहीं होगी ये ऑनलाइन प्यार उनसे क्या करवा देगा। हत्या के आरोप में वो 2 दोस्तों के साथ अब वो न्यायिक हिरासत में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अरमान खान को इंस्टाग्राम पर एक लड़की मिली। बात करते-करते उन्हें उससे प्यार हो गया। लेकिन उसे एक दिन पता चला कि कोई और है जिसे वो उससे ज्यादा चाहती है। दोनों में इस बात पर बहस भी हुई।
उस लड़के का नाम माहिर है जो मध्य दिल्ली के पहाड़ गंज में फ्लेक्स बोर्ड बनाने का काम करता है।
अरमान खान को खुंदक आ गई और उसने लड़की का फ़ोन तब छीन लिया जब वो माहिर से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी।
इसके बाद अरमान खान ने दिल्ली की भगीरथी विहार में माहिर को बुलाया। उसने कहा, वो छीना हुआ फ़ोन वापस करना चाहता है। माहिर उसके बहकावे में आ गया। जैसे ही वो वहां पहुंचा, उसने अपने दोस्तों फैसल (21) और मोहम्मद समीर (19) के साथ मिल कर उसे मार डाला।
उसने 50 बार छुरा घोंप कर उसकी हत्या की। पुलिस को सुबह पेट्रोलिंग के वक़्त लाश दिखी। लाश भगीरथी विहार में सड़क के किनारे पड़ी थी। खून ही खून था हर तरफ। पुलिस ने लाश पोस्ट मोर्टेम के लिए भिजवाई और केस दर्ज कर जांच शुरू की।
तुरंत फॉरेंसिक विभाग को बुलाया गया। उन्होंने सबूत जुटाए। इसके इलावा पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और वहां से क्लिपिंग लीं। पता लगाया जा रहा है कि क्या अरमान ने अकेले उसे मारा या दोनों दोस्त भी साथ थे। चाकू पर हाथों के निशान की जांच की जा रही है।
आस-पास के लोगों से भी बात की गई।
लड़की के बयान के आधार पर अरमान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वो चाकू भी मिल गया है जिससे क़त्ल हुआ। पुलिस ने चार्जशीट जल्द फाइल करने की बात कही।