जालंधर। पंजाब सहित देश के कई राज्यों में पिछले कई दिन से मौसम साफ़ और खिला खिला रहा। धूप निकल रही है जिससे दिन में कभी कभी गर्मी का अहसास होता है। सुबह शाम की ठंड रह गई है। हालांकि इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी रविवार से मौसम में बदलाव आ सकता है।
जानकारी के अनुसार, पंजाब के कई जिलों में जैसे जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर और कपूरथला में 20 फरवरी को बादल छाए रहेंगे और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके बाद 21 और 22 फरवरी को बारिश होगी। इसके अलावा धूल से भरी तेज हवाएँ चल सकती हैं। कई जगहों पर तापमान में भी कमी आएगी।
आज के मौसम के हिसाब से हवा में धूल कण बहुत ज्यादा हैं जिस कारण हवा की क्वालिटी खराब बताई जा रही है। लोगों को डॉक्टरों की ओर से सलाह दी जाती है कि मास्क पहन कर ही बाहर निकलें।