By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग पर AAP – जेडीयू से 7 जनवरी को होगी मीटिंग
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Trending News > National > I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग पर AAP – जेडीयू से 7 जनवरी को होगी मीटिंग
AAP - JDU will meet on January 7 on seat sharing in I.N.D.I.A.
National

I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग पर AAP – जेडीयू से 7 जनवरी को होगी मीटिंग

The Telescope Times
Last updated: May 4, 2024 11:49 pm
The Telescope Times Published January 6, 2024
Share
AAP - JDU will meet on January 7 on seat sharing in I.N.D.I.A.
SHARE

कांग्रेस ने कहा, हर राज्य का फॉर्मूला अलग-अलग

नई दिल्ली – कांग्रेस की नेशनल एलायंस कमेटी के सदस्य और पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि रविवार को सीट शेयरिंग पर बातचीत शुरू होगी। इसमें आप और जेडीयू से सबसे पहले बात होगी। उन्होंने संकेत दिया कि हर राज्य का फॉर्मूला अलग-अलग होगा।

Contents
कांग्रेस ने कहा, हर राज्य का फॉर्मूला अलग-अलगपंजाब को लेकर अभी बातचीत नहींसीट शेयरिंग के लिए होंगे कुछ सिद्धांत

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सलमान खुर्शीद ने कहा कि 7 जनवरी से हम उन दलों से बातचीत करेंगे जिन दलों ने अपने प्रतिनिधि को बातचीत के लिए अधिकृत किया है। इसके बाद इंडिया गठबंधन की जो पार्टियां हमें समय देंगी, हम उनसे भी बात करेंगे। शुरुआत में हम उनकी अपेक्षाओं का अंदाजा लगाने की कोशिश करेंगे। हमारी अपनी पार्टी के नेतृत्व ने हमें बताया है कि कांग्रेस गठबंधन से क्या उम्मीद करती है। इसलिए, चाहे वे मेल खाते हों या नहीं, या जहां हमें बातचीत करने की जरूरत है – यह सब तब साफ हो जाएगा, जब हम दूसरे पक्ष से मिलेंगे।

सलमान खुर्शीद ने बताया कि रविवार को हम दिल्ली से शुरुआत कर रहे हैं। यहां आप से बातचीत होने जा रही है। उसी दिन, हमने जनता दल (यूनाइटेड) के साथ भी एक बैठक तय की है। अन्य लोग तब आएंगे जब उन्हें यह सुविधाजनक लगेगा। जब भी वे हमसे मिलना चाहेंगे हम उनसे मिलेंगे। हम बातचीत के लिए तैयार हैं और हमने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

पंजाब को लेकर अभी बातचीत नहीं

पंजाब को लेकर कांग्रेस की नेशनल एलायंस कमेटी के सदस्य सलमान ने साफ किया कि वहां अभी बातचीत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को लेकर हमारे कुछ नेताओं का नजरिया अलग है लेकिन हमने पंजाब में अपने पार्टी नेतृत्व से बात नहीं की है। हमें सलाह दी गई कि हम इसे कुछ समय के लिए रहने दें और जहां भी संभव हो सके, पहले वहां बात करें, जहां से बेहतर नतीजे निकल सकें। पंजाब में कुछ कठिनाइयां हैं और कांग्रेस नेतृत्व से संकेत मिलने पर हम उचित समय पर उन पर विचार करेंगे।

सीट शेयरिंग के लिए होंगे कुछ सिद्धांत

सीट शेयरिंग को लेकर तृणमूल कांग्रेस द्वारा बताई जा रही तमाम शर्तों पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि दरअसल, सीट शेयरिंग के लिए कुछ सिद्धांत तो होंगे। लेकिन ये व्यापक सिद्धांत केवल हमारा शीर्ष नेतृत्व ही तय कर सकता है। तभी हम इस पर कार्रवाई कर सकते हैं। हम ये निर्णय खुद नहीं ले सकते। लेकिन वर्तमान में हमारी समझ जो है, उसके भीतर हम दूसरी तरफ से समझ की तलाश करेंगे। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि सीट शेयरिंग चार सिद्धांतों पर होना चाहिए – लोकसभा की ताकत, विधानसभा की जीती गई सीटें, लोकसभा और विधानसभा दोनों की ताकत का मिश्रण और उस राज्य के प्रमुख भागीदार को वीटो का अधिकार यानी वो चाहे तो उसे माने या न माने।

15 भारतीयों वाले मालवाहक जहाज का सोमालिया के तट के पास से अपहरण

You Might Also Like

Hailstorm In Rajasthan: रेगिस्तान में बर्फ़; फसलें खराब, लोग चिंतित

देश में पहली Bullet Train 2027 से चलने लगेगी, स्पीड 280 kmph

Weather Update : पंजाब में बारिश और तेज़ हवाएँ चलने का अलर्ट

Agniveer भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 10 अप्रैल तक

Bank Holidays : लगातार 7 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें ज़रूरी काम

TAGGED:I.N.D.I.A
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
ECI
Cover Story

ECI-वोटिंग के शुरुआती, अंतिम आंकड़ों में अंतर से 79 सीटें प्रभावित: CONGRESS

The Telescope Times The Telescope Times August 4, 2024
Why Trains are of different colours ? detailed story
2024 में विश्वास दोबारा बनाएं और आशा बहाल करें: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
Sant Ravidass math Pasiwal : संचालक श्री 108 संत गोपाला नंद महाराज ने हरि निशान साहिब भेंट किया
BUSINESS IDEA : ‘मिट्टी’ बेचकर रोज 2,000 रुपये से ज़्यादा कमा रहा युवक, वायरल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?