AMMY VIRK ATTACK : कनाडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क पर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि वो एक शो के बाद घर लौट रहे थे तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि यह घटना कनाडा के एबट्सफोर्ड में एक शो के बाद हुई।
घटना के बाद अफरा – तफरी फैल गई। उनका स्टाफ डर गया और सब इधर उधर भागे।
सूत्रों के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 11 बजे शो खत्म होने के बाद AMMY VIRK अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि कार पर करीब 7 गोलियां लगी हैं। फायरिंग के दौरान एमी विर्क कार के अंदर ही मौजूद थे। हालांकि, उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार के शीशे टूटे हैं। घटना की सूचना मिलते ही कनाडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस हमले के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है।





