जालंधर /अयोध्या। राम मंदिर के 22 जनवरी के अभिषेक समारोह के लिए अयोध्या बहुत दिन पहले ही सज गई थी। शहर दुल्हन सा लग रहा था। लोग मेहमानों को पलकों पर बिठाने को आतुर थे, बिठाया भी। गलियां और सड़कें सोहर गाती दिखीं। ‘सूर्य स्तंभ’ की थीम वाले खंभे सड़क धर्म पथ पर यूँ खड़े हैं जैसे राम यहीं से गुजरे और सबसे पहले इन्ही के दर्शन किये। मंदिर रोशनी से जगमगा रहा था। लेज़र लाइट्स के जरिये राम का जीवन दिखाया गया।







(PHOTO CREDIT-Rajesh Kumar Singh/AP, Kabir Jhangiani/NurPhoto/Getty Images, Punit Paranjpe/AFP/Getty Images, Vedika Sud/CNN)