जालंधर। BANKHANDI ASHRAM : बाबा बनखंडी महात्यागी चैरीटेबल ट्रस्ट गायत्री धाम शिव मंदिर तालाब पहाड़ी वाला पर आज हनुमान जयंती मनाई गई। इस मौके पर संगत ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। समारोह दोपहर को शुरू हुआ और शाम तक चला। सबसे पहले आये मेहमानों का स्वागत किया गया। इसके बाद हनुमान जी की मूर्ति और उनके मंदिर का शृंगार किया गया।

संगत ने इस पावन अवसर पर प्रसाद भी चढ़ाया। इस अवसर पर प्रभू का गुणगान भी किया गया। मालूम हो कि बनखंडी आश्रम में गौ माता की भी सेवा की जाती है। संगत के लिए जल पान और लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। अंत में प्रसाद भी बांटा गया।

इस मौके पर संत संजय गोस्वामी, महन्त बिरेंद्र दास, लखबीर दास, बाबा अमृतपाल जी, सूरज सुरी जी, ओमप्रकाश खेमकर्णी जी आदि ट्रस्ट के सभी मेंबर मौजूद रहे। राजन कुमार ने भी अपनी सेवाएं दीं।





