Bhagat Dhanna Jatt Foundation का उद्देश्य “Pure Divine & Educated Punjab”
Langar Sewa – जालंधर। भक्ति, सादगी और निष्कपट सेवा के प्रतीक भगत धन्ना जट्ट जी की स्मृति में Bhagat Dhanna Jatt Foundation द्वारा एक सकारात्मक पहल के तहत एसडी फुल्लरवान गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडोवाली रोड में तीसरा लंगर आजोजित किया गया।
बच्चों के लिए Langar Sewa मुहिम की शुरुआत भगत धन्ना जट्ट जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर की गई थी, जहां पहले लंगर में सभी विद्यार्थियों को देसी घी की चूरी परोसी गई थी। चूरी पंजाब की परंपरा, शुद्धता और संस्कारों का प्रतीक मानी जाती है, जिसने बच्चों को स्वाद, सेहत के अलावा अपनी सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ा।
Langar Sewa का उद्देश्य हर बच्चे को पौष्टिक भोजन
आज तीसरे लंगर के आयोजन में रीतू कलसी, भावनी और Advocate नवदीप सिंह ने भरपूर सहयोग दिया और इस लंगर की सेवा ली। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन के रूप में आलू पूरी परोसा गया। Foundation और सेवा करने वालों ने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर बच्चे को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
देखें ‘Langar Sewa’ की वीडियो
संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि Bhagat Dhanna Jatt Foundation का उद्देश्य केवल भोजन सेवा तक सीमित नहीं, बल्कि समग्र रूप से “Pure Divine & Educated Punjab” के निर्माण की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे राशन, खाद्य सामग्री या अन्य सहयोग देकर इस नेक कार्य का हिस्सा बनें, ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक इसका लाभ पहुंचे।





