जालंधर। BLOOD DONATION CAMP : अमर शहीद लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शिव परिवार मानव सेवा सोसाइटी की ओर से 25 अगस्त को प्लाजा चौक में रक्तदान कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप का निमंत्रण कार्ड अभिजय चोपड़ा ने जारी किया।
इस अवसर पर अभिजय चोपड़ा ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में कई जरूरतमंद मरीज रक्त खरीदने में सक्षम नहीं होते, ऐसे में सामाजिक संस्थाओं द्वारा रक्त उपलब्ध करवाकर उनकी मदद की जाती है।
कैंप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस मौके पर सोसाइटी के प्रधान आशु मल्होत्रा, महासचिव वैभव शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी संदीप, मीडिया पार्टनर संदीप वर्मा और सदस्य राजीव शर्मा मौजूद रहे।





