By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Sufi कवि मौलवी गुलाम रसूल आलमपुरी की मजार को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Uncategorized > Sufi कवि मौलवी गुलाम रसूल आलमपुरी की मजार को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग
Uncategorized

Sufi कवि मौलवी गुलाम रसूल आलमपुरी की मजार को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग

The Telescope Times
Last updated: October 6, 2026 7:10 pm
The Telescope Times Published October 6, 2026
Share
Sufi poet
SHARE

Sufi

मजार शरीफ परिसर में लाइब्रेरी और चैरिटेबल अस्पताल बनाने का प्रस्ताव, पुराने मुख्य मार्ग को बहाल करने की भी अपील

जालंधर, 6 अक्टूबर। पंजाबी भाषा के प्रसिद्ध Sufi कवि मौलवी गुलाम रसूल आलमपुरी की ऐतिहासिक मजार को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग उठी है। मौलवी गुलाम रसूल आलमपुरी ट्रस्ट के एडमिनिस्ट्रेटर ओम प्रकाश खेमकर्णी, जनरल मैनेजर मज़हर आलम ने केंद्र और पंजाब सरकार से मजार शरीफ के संरक्षण एवं विकास के लिए विशेष कदम उठाने की अपील की है।

Contents
Sufiमजार शरीफ परिसर में लाइब्रेरी और चैरिटेबल अस्पताल बनाने का प्रस्ताव, पुराने मुख्य मार्ग को बहाल करने की भी अपील

ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार, मौलवी गुलाम रसूल आलमपुरी पंजाबी सूफी साहित्य की महान विभूतियों में से एक थे। गांव आलमपुर, तहसील दसूहा, जिला होशियारपुर स्थित उनकी मजार को राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा दिया जाना चाहिए। ट्रस्ट ने मजार शरीफ परिसर में एक लाइब्रेरी और चैरिटेबल अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ शोधकर्ताओं को भी सुविधाएं मिल सकें।

मजार तक पुराने मुख्य मार्ग को बहाल करने की मांग

ट्रस्ट ने पंजाब सरकार से मजार शरीफ तक पहुंचने वाले पुराने मुख्य मार्ग को बहाल करने की भी मांग की है। यह मार्ग दसूहा-मियानी रोड से जुड़ता है। ट्रस्ट पदाधिकारियों का कहना है कि रास्ते में कुछ समय पहले स्थापित एक स्कूल की ओर से किए गए कथित कब्जे के कारण श्रद्धालुओं और साहित्य प्रेमियों को मजार तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।

उन्होंने प्रशासन से रास्ते की रुकावटें दूर करने और मजार शरीफ तक पहले की तरह निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है। ट्रस्ट के अनुसार, देश-विदेश से श्रद्धालु और साहित्य प्रेमी मौलवी गुलाम रसूल आलमपुरी की जियारत के लिए यहां पहुंचते हैं।

जमीन विवाद में दीवानी अदालत के अधिकार क्षेत्र पर सवाल

प्रेस नोट में मजार शरीफ से संबंधित भूमि विवाद का भी उल्लेख किया गया है। ट्रस्ट पदाधिकारियों के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, होशियारपुर अमित कुमार गर्ग की अदालत ने ट्रस्ट की अपील खारिज कर दी थी। मामला गांव आलमपुर, तहसील दसूहा की उस भूमि से संबंधित था, जिसे पंजाब वक्फ बोर्ड ने अपनी संपत्ति बताते हुए अजीत सिंह आदि के खिलाफ दीवानी अदालत में मामला दायर किया था।

ट्रस्ट के अनुसार, 22 मार्च 2018 को सिविल जज (जूनियर डिवीजन), दसूहा की अदालत ने वक्फ बोर्ड के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके खिलाफ ट्रस्ट की ओर से अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की अदालत में अपील दायर की गई थी। ट्रस्ट का कहना है कि 16 दिसंबर 2025 के फैसले में निचली अदालत के आदेश और डिक्री को रद्द कर दिया गया, जिससे ऐसे विवादों की सुनवाई के लिए दीवानी अदालत के अधिकार क्षेत्र का प्रश्न भी उठता है।

1947 से पहले से मजार होने का रिकॉर्ड में उल्लेख

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अदालत में उपलब्ध रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि मौलवी गुलाम रसूल आलमपुरी की मजार का उल्लेख 1947 से पहले के रिकॉर्ड में भी मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व विभाग की गिरदावरी में मजार शरीफ का उल्लेख दर्ज होने की बात सामने आई है।

ट्रस्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि मौलवी गुलाम रसूल आलमपुरी की साहित्यिक एवं सूफी विरासत को संरक्षित करने के लिए मजार शरीफ को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही मजार तक निर्बाध रास्ता उपलब्ध कराने और श्रद्धालुओं व शोधार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने की अपील की गई है।

पंजाब, ईरान और पाकिस्तान में हो चुका है शोध

प्रेस नोट के अनुसार, मौलवी गुलाम रसूल आलमपुरी के पंजाबी काव्य पर पंजाब के भाषा विभाग, पटियाला में शोध कार्य किया जा चुका है। इसके अलावा ईरान और पाकिस्तान में भी उनकी सूफी काव्य रचनाओं पर शोध हुआ है। ट्रस्ट का कहना है कि उनकी साहित्यिक विरासत को संरक्षित करना केवल किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि सरकार और समाज की भी जिम्मेदारी है।

मौलवी गुलाम रसूल आलमपुरी का जन्म 29 जनवरी 1849 को गांव आलमपुर, तहसील दसूहा, जिला होशियारपुर में हुआ था। उनका निधन 7 मार्च 1892 को 43 वर्ष की आयु में हुआ।

Sufi

You Might Also Like

Water-Sanitation का SDE घूस लेता गिरफ़्तार, माँगे थे 1.25 लाख

Saddam Hussein को हटाने के लिए इराक में घुसे अमेरिकी सैनिक 23 साल बाद लौटे

Gangster Goldy Brar FBI की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों लिस्ट में, पकड़वाने वाले को 10 करोड़ इनाम

POLLUTION रोकने को पार्किंग रेट डबल, 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे

LPU छोड़ने लगे स्टूडेंट्स, जो घर नहीं जा सकते उनको बेवजह न निकलने की सलाह

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
MY PUNJAB

BJP हमारी लीडरशिप से डरी, केजरीवाल को ₹45 CRORE SCAM में फंसाया : SANDEEP PATHAK

Geeta Verma Geeta Verma April 3, 2024
PUNJAB EMPLOYEES 27 अगस्त को जाएंगे MASSL EAVE पर, CM से मीटिंग भी इसी दिन
RBI ने UPI की लिमिट बढ़ाकर 5 लाख की
GST द्वारा ऑल इंडिया फर्नेस एसोसिएशन’ प्रेसिडेंट गर्ग, उनका बेटा फ़र्ज़ी बिलिंग घोटाले में गिरफ़्तार
Pakistan Target Attack : पंजाब के 23 लोगों को पहचान पत्र देखने के बाद मारी गोली
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?