By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: ‘साइबर हेल्पलाइन 1930’, ENHANCED CALL CENTRE का उद्घाटन
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > ‘साइबर हेल्पलाइन 1930’, ENHANCED CALL CENTRE का उद्घाटन
CALL CENTRE
MY PUNJAB

‘साइबर हेल्पलाइन 1930’, ENHANCED CALL CENTRE का उद्घाटन

The Telescope Times
Last updated: October 15, 2024 2:57 pm
The Telescope Times Published October 14, 2024
Share
CALL CENTRE
SHARE

Upgraded CALL CENTRE : डीजीपी ने लोगों के लिए ‘साइबर मित्र चैटबोट’ भी किया लॉन्च

गौरव यादव ने CALL CENTRE की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए ट्रायल की कॉल

28 नए साइबर पुलिस स्टेशनों के चलते 205 एफआईआर दर्ज : वी. नीरजा

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर CALL CENTRE -साइबर हेल्पलाइन 1930 को और सुदृढ़ करने के लिए, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की त्वरित रिपोर्टिंग में लोगों की मदद के लिए ‘साइबर हेल्पलाइन 1930’ के अपग्रेडेड CALL CENTRE का उद्घाटन किया और साथ ही, साइबर अपराधों से संबंधित मुद्दों पर लोगों की सहायता के लिए ‘साइबर मित्र चैटबॉट’ भी लॉन्च किया।

Contents
Upgraded CALL CENTRE : डीजीपी ने लोगों के लिए ‘साइबर मित्र चैटबोट’ भी किया लॉन्चगौरव यादव ने CALL CENTRE की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए ट्रायल की कॉल28 नए साइबर पुलिस स्टेशनों के चलते 205 एफआईआर दर्ज : वी. नीरजा

हेल्पलाइन की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए, डीजीपी ने उद्घाटन के दौरान 1930 पर ट्रायल कॉल करके हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली को समझने के लिए प्रतिनिधि से बात की। उल्लेखनीय है कि साइबर हेल्पलाइन 1930 गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4सी) की नागरिक वित्तीय साइबर धोखाधड़ी रिपोर्टिंग और प्रबंधन प्रणाली (सी एफ सी एफ आर एम एस ) है, जिसके माध्यम से इस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होते ही साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के पीड़ितों के पैसे तुरंत अपराधियों/संदिग्धों के खातों में फ्रीज किए जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पंजाब में यह हेल्पलाइन 1930 सितंबर 2021 में कार्यशील की गई थी। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इन अत्याधुनिक नवाचारों से साइबर अपराध रिपोर्टिंग में सुधार होगा और वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा सुनिश्चित किया जा सकेगा, जिससे नागरिक डिजिटल दुनिया में सशक्त बन सकेंगे।

CALL CENTRE

उन्होंने बताया कि साइबर मित्र चैट बोट दिन-रात सहायता प्रदान करेगा और त्वरित जानकारी तक पहुंच सुनिश्चित करेगा, जिससे नागरिकों की जानकारी की सुरक्षा के लिए गोपनीय रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि अब तक पंजाब में 1930 हेल्पलाइन और एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न साइबर धोखाधड़ियों से संबंधित 26,625 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम सेल ने 2024 में 17 प्रतिशत सफलता दर के साथ साइबर धोखाधड़ी के पीड़ितों के खातों से चोरी किए गए फंड को अपराधियों के बैंक खातों में फ्रीज/लीन मार्क किया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों के 57 करोड़ रुपये धोखाधड़ी करने वाले/संदिग्ध व्यक्तियों के बैंक खातों में फ्रीज किए गए हैं। एडीजीपी पंजाब साइबर क्राइम डिवीजन वी. नीरजा ने डीजीपी पंजाब को बताया कि पंजाब राज्य साइबर क्राइम डिवीजन द्वारा साइबर अपराधों से निपटने, लोगों में जागरूकता बढ़ाने और पुलिस की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि मार्च 2024 में पंजाब सरकार द्वारा अधिसूचित 28 नए साइबर पुलिस स्टेशनों की स्थापना की गई, जिसके परिणामस्वरूप 205 एफआईआर दर्ज की गई हैं और जांच की गई है।

CALL CENTRE : साइबर मित्र चैट बोट क्या है?

साइबर मित्र चैट बोट पंजाब पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन की एक नवीनतम पहल है, और कोई भी व्यक्ति साइबर अपराधों की रोकथाम और रिपोर्टिंग से संबंधित मुद्दों के बारे में त्वरित जानकारी प्राप्त करने के लिए “https://cybercrime.punjabpolice.gov.in” पर लॉगइन कर इसका उपयोग कर सकता है। साइबर मित्र चैट बोट के कई मुख्य लाभ हैं, जिनमें नागरिक रिपोर्टिंग के लिए पुलिस स्टेशन के घंटे तक सिमित रहने की बजाय अपनी सुविधा के अनुसार इसका उपयोग कर सकते हैं। यह साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग या मदद प्राप्त करने के लिए एक सुरक्षित और गैर-निर्णयात्मक माध्यम प्रदान करता है। इसके अलावा, चैट बोट पंजाब की स्थानीय भाषा सहित विभिन्न भाषाओं का समर्थन करता है, जिससे भाषा संबंधी बाधा नहीं रहती।

जल्द ही, साइबर मित्र चैटबॉट को अगले 15 दिनों के भीतर व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, जिससे इसकी पहुंच और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news

You Might Also Like

पेड़ों की अवैध कटाई पर EASTWOOD VILLAGE के त्रिवेणी मल्होत्रा को नोटिस

GOVT SCHOOLS PUNJAB : बच्चा स्कूल नहीं आया तो पेरेंट्स को जायेगा alert मैसेज

Farmers Training Camp गांव ताजपुर में 10 अप्रैल को, खरीफ फसलों संबंधी बताया जाएगा : जसविंदर

Earthquake : जालंधर सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर भागे

COMMISSIONER JALANDHAR मंडल दफ्तर में कैंटीन की बोली 15 अप्रैल को

TAGGED:1930 CYBER HELPLINEDGPPunjab
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Cleaning Sewers 
National

Cleaning Sewers : 5 साल में सीवर साफ करते समय 377 लोगों की मौत

The Telescope Times The Telescope Times August 1, 2024
Medical Prescriptions : डॉक्टर्स सही दवाई नहीं लिखते -study
Pakistan में suicide blast, Two killed, 22 injured
MAKKA की पैदल हज यात्रा के लिए निकले आजाद
MOGA के दीपांशु का UPSC में 38वां रैंक, अभी जगाधरी में BDPO
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?