By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: साइंस सिटी में डॉग शो, 40 ब्रीड के 150 से ज्यादा कुत्तों ने भाग लिया, जीन पूल के बारे में जानकारी दी
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Science & Tech > साइंस सिटी में डॉग शो, 40 ब्रीड के 150 से ज्यादा कुत्तों ने भाग लिया, जीन पूल के बारे में जानकारी दी
DOG SHOW IN SCIENCE CITY-THE TELESCOPE
Science & Tech

साइंस सिटी में डॉग शो, 40 ब्रीड के 150 से ज्यादा कुत्तों ने भाग लिया, जीन पूल के बारे में जानकारी दी

The Telescope Times
Last updated: February 5, 2024 10:54 am
The Telescope Times Published February 5, 2024
Share
DOG SHOW IN SCIENCE CITY-THE TELESCOPE
SHARE

कपूरथला /जालंधर। पुष्पा गुजराल साइंस सिटी द्वारा 17वें और 18वें ऑल ब्रीड डॉग शो का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 40 से अधिक प्रजातियों के 150 से अधिक कुत्तों ने भाग लिया, जिनमें जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर रॉटवीलर, बॉक्सर, पोमेरेनियन पग, ब्लूमस्टाफिट कारवां, हिमालयन शीप, बुल्लिकुट्टा डोबर्मन पिंसर, अमेरिकन बुलडॉग, रॉटवीलर ग्रेट डेन आदि शामिल थे। इस डॉग शो के माध्यम से, कुत्ते प्रेमियों को इन पालतू जानवरों में पाए जाने वाले विविध जीन पूल के बारे में जानने के लिए एक मंच प्रदान किया गया।

इस अवसर पर साइंस सिटी के महानिदेशक डा. मनीष कुमार आई.एफ.एस द्वारा भेजे गए संदेश में इन पालतू जानवरों और मनुष्यों के बीच मजबूत संबंधों पर जोर दिया गया। उन्होंने हमारे जीवन में इस पालतू जानवर की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे दैनिक कार्य, खेल-कूद, शिकार आदि क्षेत्रों में यह हमारे लिए जितना उपयोगी है, उतना कोई दूसरा नहीं हो सकता। साइंस सिटी में यह डॉग शो मालिकों, प्रजनकों और प्रेमियों के लिए अपने पालतू जानवरों को प्रदर्शित करने का एक अनूठा मंच है।

इस अवसर पर शो के संयोजक डाॅ. मुनीश सोइन वैज्ञानिक-डी साइंस सिटी ने कहा कि कुत्तों की विभिन्न नस्लों की विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए समाज में उनकी विविधता के बारे में जागरुकता पैदा करना ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि सभी कुत्ते एक ही प्रजाति के हैं और उनके जीन ही यह निर्धारित करते हैं कि वे चिहुआहुआ हैं या ग्रेट डेन। इस पालतू जानवर के जीन में बहुत भिन्नता आ गई है जो रंग और आकार के आधार पर आनुवंशिक भिन्नता पैदा करता है। इस अवसर पर बेंगलुरु से ऋषिया हेमचंद्रन, पटियाला से एस. हरचंद सिंह और जालंधर से एनएस औजला जूरी सदस्य थे। साइंस सिटी में कुत्तों के जीन पूल और घरेलू जैविक विविधता की जानकारी को लेकर एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

You Might Also Like

PREGNANT ROBOT : इस साल बच्चे को जन्म दे सकता है चीनी रोबोट !

SOCIAL MEDIA ALERT : बिना ID प्रूफ फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, डेटिंग-गेमिंग ऐप्स नहीं चलेंगे

Air Taxis : दुबई में जल्द उठा सकेंगे उड़ती कारों का आनंद, स्पीड 320 किमी/घंटा

Apple ने भारत के Sanchar Saathi App को प्रीलोड करने से मना किया

Tech Founder ने स्क्रीनटाइम कम करने के लिए बनाया लैंडलाइन जैसा फोन, 3 दिन में कमाए 1 करोड़

TAGGED:DOG SHOWSCIENCE CITY
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Congress expelled me for 6 years after receiving my resignation - Former MP Sanjay Nirupam
Political Affairs

CONGRESS ने त्यागपत्र मिलने के बाद मुझे 06 साल के लिए निकाला : EX MP संजय निरुपम

The Telescope Times The Telescope Times April 4, 2024
Anti-Drone Systems के ट्रायल, नशीली दवाओं की तस्करी रोकेंगे
Minder – नहीं रहे पंजाबी के बड़े दार्शनिक कवि मिंदर
Case against cock : पड़ोसी के मुर्गे के खिलाफ केस दर्ज
चीन में 7.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली और आसपास के इलाके भी हिले
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?