Farmers Training Camp
जालंधर, 07 अप्रैल : farmers training camp : मुख्य कृषि अधिकारी डा. जसविंदर सिंह ने बताया कि धरती माता बचाओ अभियान के तहत भूमि की उपजाऊ शक्ति बनाए रखने तथा खरीफ की फसलों संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 10 अप्रैल 2026 को जिला जालंधर के गांव ताजपुर में जिला स्तर का किसान प्रशिक्षण कैंप तथा कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
अधिकारी ने बताया कि कैंप के दौरान हलका विधायक करतारपुर बलकार सिंह मुख्य मेहमान होंगे। कैंप का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर द्वारा किया जाएगा तथा संयुक्त निदेशक कृषि (इनपुट्स) डा. गुरनाम सिंह कैंप की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने बताया कि farmers training camp में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ तथा कृषि विभाग के अधिकारी पहुंच रहे हैं।
डा. जसविंदर सिंह ने किसानों से अपील की कि कैंप में वो ज़रूर शिरकत करें, कृषि विशेषज्ञों के सुझावों को अपनाएं, खेती को लाभदायक व्यवसाय बनाएं तथा राज्य की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दें।
Farmers Training Camp





