By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: ये फरवरी रहा सबसे गर्म, कई सालों का रिकॉर्ड टूटा
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Trending News > National > ये फरवरी रहा सबसे गर्म, कई सालों का रिकॉर्ड टूटा
National

ये फरवरी रहा सबसे गर्म, कई सालों का रिकॉर्ड टूटा

The Telescope Times
Last updated: March 9, 2024 11:36 am
The Telescope Times Published March 9, 2024
Share
SHARE

जालंधर /आदमपुर । 2024 से पहले अब तक की सबसे गर्म फरवरी 2016 में दर्ज की गई थी। यदि पिछले 12 महीनों यानी मार्च 2023 से फरवरी 2024 के बीच बढ़ते वैश्विक औसत तापमान को देखें तो औद्योगिक काल से पहले की तुलना में इस बार तापमान 1.56 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
2024 शुरू होते ही तापमान बढ़ता रहा है, पहले जनवरी और अब फरवरी ने भी बढ़ते तापमान के पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह जलवायु इतिहास की अब तक की सबसे गर्म फरवरी है।

इस बारे में यूरोप की कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) ने पुष्टि की है कि फरवरी के दौरान सतह पर हवा का औसत तापमान बढ़कर 13.54 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो 1991 से 2020 के बीच फरवरी में दर्ज औसत तापमान की तुलना में 0.81 ज्यादा था। बता दें कि कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस यूरोपियन यूनियन के अर्थ ऑब्जरवेशन प्रोग्राम का हिस्सा है।

फरवरी के शुरूआती दिन बहुत ज्यादा गर्म रहे। आठ से 11 फरवरी के बीच तो स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि इन चार दिनों में तापमान लगातार दो डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया।

केवल भारत में ही नहीं, फरवरी 2024 के दौरान यूरोप में 1991 से 2020 के बीच औसत तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं मध्य और पूर्वी यूरोप में तो औसत तापमान की स्थिति इसके कहीं ज्यादा खराब थी। इसी तरफ फरवरी 2024 के दौरान उत्तरी साइबेरिया, उत्तरी अमेरिका के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में तापमान औसत से कहीं ज्यादा रहा।

इस बढ़ते तापमान में अल नीनो की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने अपने नए अपडेट में कहा है कि इस साल मार्च से मई के बीच अल नीनो के बने रहने की आशंका करीब 60 फीसदी है। वहीं इसके अप्रैल से जून के बीच तटस्थ रहने की 80 फीसदी संभावना जताई जा रही है।

हालांकि वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि यह इसके बावजूद आने वाले महीनों में जलवायु को प्रभावित करती रहेगी।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अगले तीन महीनों में दुनिया के करीब-करीब सभी हिस्सों में तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। साथ ही बारिश का पैटर्न भी प्रभावित हो सकता है।

You Might Also Like

free Railway travel : सेना, नौसेना और वायुसेना मेडल गैलेंट्री अवॉर्डी कर सकेंगे फ्री यात्रा

BIG NEWS : TRAIN TICKETS कैंसिल कराने पर अब नहीं मिलेगा रिफंड, कई और नए फैसले

PAKISTAN MOST POLLUTED, हम भी पीछे नहीं; लोनी, गाजियाबाद, दिल्ली ने जिताया

SOCIAL MEDIA ALERT : बिना ID प्रूफ फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, डेटिंग-गेमिंग ऐप्स नहीं चलेंगे

RAILWAY EMPLOYEES को नवरात्रों पर तोहफा, KMA 25% बढ़ाया; 2 साल का एरियर भी मिलेगा

TAGGED:al ninofebruaryindiatemperature
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah';s sodhi missing
Art & Cinema

‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’s के सोढ़ी लापता होने से पहले डिप्रेशन में थे? गोगी ने खोले राज

The Telescope Times The Telescope Times April 30, 2024
FIRs की समस्याओं के समाधान के लिए पंजाब और केरल ने मिलाया हाथ
Monsoon Update : राजस्थान में अभी भी गर्मी, पंजाब में पूरा हफ्ता बरसेंगे बदल
HE MAN ने छोड़ी 450 करोड़ की जायदाद, क्या ईशा-अहाना को मिलेगा हिस्सा ?
Paris Olympics 2024 : अफगानी खिलाड़ी बाहर, “फ्री अफगान महिला” का बैनर लहराया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?