मिज़ूरी। डॉक्टरों को अमेरिका के मिज़ूरी में 63 साल के एक मरीज की आंत से चिपकी मक्खी मिल है। वह मरी हुई है। उसका शरीर गला नहीं है। मरीज की पहचान छुपाई गई है। उसे पता नहीं था कि कीट उसके शरीर में कैसे आया।
रूटीन चेकउप
मरीज का कहना है कि वो तो रूटीन चेकउप के लिए आया था। कोलोंस्कोपी भी ठीक ही रहती यदि डॉक्टरों को उसके पेट में यह मक्खी वही मिलती। डॉक्टर भी हैरान हैं कि यह हुआ कैसे ? अगर मक्खी मुँह से जाती तो मरीज को पता चलता। दूसरा गल-सड़ जाती।
मरीज ने कहा कि उसने एक दिन पहले साफ पानी पिया और खाने में पिज़्ज़ा खाया था पर सबकुछ साफ़ सुथरा था। ऐसे में डॉक्टरों को लगता है कि हो सकता है कि मक्खी का लार्वा या अंडा फ़ूड पर रह गया और पेट में जाकर वो पनप गया। लेकिन बाद में जीवित नहीं रह सका।
डॉक्टरों ने कहा कि अक्सर ऐसे मामलों में लोग पेट ख़राब जैसी परेशानी के शिकार हो सकते हैं या उन्हें उल्टी आने लगती है पर ये अनोखा केस है।