By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Goyal : पीने योग्य पानी की आपूर्ति और सिंचाई के लिए टेलों तक पानी पहुंचाने का प्रयास
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > Goyal : पीने योग्य पानी की आपूर्ति और सिंचाई के लिए टेलों तक पानी पहुंचाने का प्रयास
MY PUNJAB

Goyal : पीने योग्य पानी की आपूर्ति और सिंचाई के लिए टेलों तक पानी पहुंचाने का प्रयास

The Telescope Times
Last updated: January 3, 2025 7:57 pm
The Telescope Times Published January 3, 2025
Share
Goyal
SHARE

बरिंदर कुमार Goyal द्वारा शुतराणा हलके में 70 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

पंजाब सरकार ने टेलों तक पानी पहुंचाकर गहराता भूजल बचाया: Goyal

चंडीगढ़/शुतराणा, 3 जनवरी:

Contents
बरिंदर कुमार Goyal द्वारा शुतराणा हलके में 70 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभपंजाब सरकार ने टेलों तक पानी पहुंचाकर गहराता भूजल बचाया: Goyal

पंजाब के जल स्रोत एवं भूजल संरक्षण मंत्री श्री बरिंदर कुमार Goyal ने आज शुतराणा हलके में पीने योग्य पानी की आपूर्ति और सिंचाई के लिए टेलों तक पानी पहुंचाने हेतु 70 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

श्री Goyal ने शुतराणा, सधारणपुर और कलवाणू में रसौली माइनर, करमगढ़ लिंक-2 कैनाल सिस्टम, चोआ लिंक-2 कैनाल सिस्टम, माइनर नंबर 3, माइनर नंबर 5, बिशनगढ़ माइनर और अतालां माइनर को पक्का करने की नींव रखी। उन्होंने लोगों को पहले से डेढ़ गुना अधिक नहरी पानी मिलने पर बधाई देते हुए बताया कि अगले दो महीनों में सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और हलके के 75,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र को धान के सीजन में नहरी पानी मिलेगा। इससे ट्यूबवेल बंद होने से बिजली और भूजल की बचत भी होगी।

जल स्रोत मंत्री Goyal ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने टेलों तक पानी पहुंचाकर दिन-प्रतिदिन गहराता भूजल बचाया है।

Goyal ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने कहा था कि पंजाब के हर खेत को नहरी पानी मिलेगा और आज इस वादे को पूरा कर दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने घग्गर की समस्या को ज्यों का त्यों छोड़ दिया, लेकिन मौजूदा सरकार इस समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयासरत है।

जल स्रोत मंत्री ने जनता से अपील की कि वे पानी के संरक्षण के लिए अपना कर्तव्य निभाएं। Goyal ने बताया कि पंजाब सरकार ने 2037 तक भूजल समाप्त होने की भविष्यवाणी के मद्देनज़र कई योजनाएं लागू की हैं। हर किसान सरकारी पाइपलाइन योजनाओं और सब्सिडी का लाभ उठाकर भूजल बचाने में योगदान दे सकता है। उन्होंने लोगों से दबाई गई सरकारी ज़मीनें छोड़ने की भी अपील की।

श्री बरिंदर Goyal ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को कोई सहयोग नहीं दे रही है, जिससे नहरी पानी की परियोजनाओं की शुरुआत में देरी हो रही है। हालांकि, पंजाब सरकार ने राज्य के 85 शहरों में पीने के नहरी पानी की आपूर्ति के लिए परियोजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन पर केंद्र की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि यह किसानों और पंजाब को बर्बाद करने पर तुली है।

श्री Goyal ने विधायक कुलवंत सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हलके की समस्याओं और मांगों को विधानसभा में उठाकर समाधान करवाया।

हलका विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने शुतराणा हलके से पिछड़ेपन का तमगा हटा दिया है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने हलके की दशकों पुरानी मांगों को नज़रअंदाज किया, लेकिन अब सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर हो रहे हैं।

इस अवसर पर ए.डी.सी. (ज) ईशा सिंगल, एस.डी.एम. अशोक कुमार, मलकीत सिंह पड़ता, महिंगा सिंह बराड़, सुरेश शर्मा, ब्लॉक प्रधान बूटा सिंह विरक, ट्रक यूनियन प्रधान रणजीत सिंह, मदन लाल गोयल, नहरी विभाग (बी.एम.एल.) के इंजीनियर अंकित धीर, कार्यकारी इंजीनियर गुंदीप सिंह धालीवाल, एस.डी.ओ. स्वर्ण सिंह, तहसीलदार हर्षिमरन सिंह समेत क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग भी मौजूद थे।

Goyal

https://telescopetimes.com/category/punjab-news

You Might Also Like

Punjab : मानसा में DC के गनमैन के घर पर फायरिंग, दो की मौत

PUNJAB : EX MLA बैंस को पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा के क्रिमिनल डिफेमेशन केस में 01 साल जेल की सज़ा

Dera Sachkhand Ballan ने किया Mandeep Dass और Jassi Tahlan का बायकाट

PUNJAB NEWS : जालंधर कैंट में AAP ने थियाड़ा को हटाया, चुनावों में नुक्सान या फायदा ?

Jhota’s murder : गैंगस्टर ने बदला लेने की धमकी दी, Punjab में और बिगड़ सकते हैं हालत

TAGGED:AAP govt
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
COLD WAVES WILL CONTINUE IN PUNJAB
State

पंजाब में तेज ठंडी हवाएं जारी रहेंगी, चंडीगढ़ में भी सर्दी का रेड अलर्ट ; रात के तापमान में आ सकती है गिरावट

The Telescope Times The Telescope Times January 17, 2024
Delhi-Amritsar Vande Bharat Express 30 दिसंबर से चलेगी, जालंधर स्टेशन पर 2 मिनट रुकेगी
Punjab Band के चलते 30 दिसंबर का रूट डायवर्ट प्लान
Oscars 2025 : लोग इंडिया में देख सकेंगे लाइव
CM Mann Video – श्री अकाल तख्त ने CM मान के कथित वीडियो को लेकर पंजाब कैबिनेट और सिख विधायकों को किया तलब
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?