जालंधर | GYMKHANA ELECTION 2026 : जालंधर जिमखाना क्लब चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को अचीवर्स ग्रुप ने अपने पैनल के उम्मीदवारों के नामांकन औपचारिक रूप से दाखिल किए। इस दौरान ग्रुप के उम्मीदवारों के साथ बड़ी संख्या में क्लब सदस्य और समर्थक मौजूद रहे।
अचीवर्स ग्रुप की ओर से सचिव पद के लिए अमित कुकरेजा, जूनियर उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज सेठ, संयुक्त सचिव पद के लिए हरप्रीत सिंह ‘गोल्डी’ और कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ खुल्लर चुनाव मैदान में हैं।
नामांकन के दौरान ग्रुप के कार्यकारी सदस्य नितिन बहल, मोहिंदर सिंह, शालिनी कालरा, राजीव बंसल, अतुल तलवार, विन्नी धवन, एम.बी. बाली, जुबिन शंगारी और रिशू झांझी भी मौजूद रहे।

पारदर्शी वित्तीय व्यवस्था और युवाओं पर फोकस : सौरभ खुल्लर
कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सौरभ खुल्लर ने क्लब के वित्तीय प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत पर जोर दिया। वहीं संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार हरप्रीत सिंह ‘गोल्डी’ ने युवाओं को क्लब से जोड़ने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिमखाना क्लब को युवा पीढ़ी के लिए भी ‘दूसरा घर’ बनाने की दिशा में काम किया जाना चाहिए।
ग्रुप के उम्मीदवारों ने कहा कि उनका उद्देश्य क्लब में ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां हर आयु वर्ग के सदस्य खुद को सहज महसूस करें। परिवारों के लिए अधिक गतिविधियां, युवाओं के लिए खेल और मनोरंजन के अवसर तथा क्लब में अधिक जीवंत माहौल तैयार करना उनके प्रमुख एजेंडे में शामिल है।
क्लब में सब कुछ बेहतर है, बस मेन्टेन करने की ज़रूरत : नितिन बहल

कार्यकारी सदस्य उम्मीदवार नितिन बहल ने पूरे पैनल पर भरोसा जताते हुए कहा कि अचीवर्स ग्रुप अपने सभी उम्मीदवारों के साथ मजबूती से खड़ा है और आगामी चुनाव में उन्हें पूरा समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि क्लब में अगर इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो सब कुछ है और बेहतर है, बस इसे मेन्टेन करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, हर सर्विस को टीम के रूप में और बढ़िया किया जायेगा।
बड़ी संख्या में सदस्य और समर्थक पहुंचे
नामांकन के दौरान जालंधर के अनेक प्रमुख क्लब सदस्य और शहर की जानी-पहचानी हस्तियां भी मौजूद रहीं। मौके पर मौजूद कई सदस्यों ने अचीवर्स ग्रुप और उसके उम्मीदवारों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। कुछ सदस्यों ने जिमखाना क्लब को अपना ‘दूसरा घर’ बताते हुए क्लब के साथ अपने लंबे भावनात्मक जुड़ाव को भी साझा किया।

अचीवर्स ग्रुप के नामांकन कार्यक्रम में मनदीप गुजराल, संजीव शर्मा, हरिंदर नंदा, रुपिंदर नंदा, रमेश शर्मा, आदित्य शर्मा, सुमित शर्मा, विक्रम धीमान, अमन खन्ना, ध्रुव भंडारी, करण रत्ती, निखिल गुप्ता, परमिंदर कौर चन्नी, हरप्रीत सिंह, अधिवक्ता जयदीप सिंह, गुरमीत सिंह मक्कड़, सुरिंदर अरोड़ा, अमरजीत सिंह आहूजा, विवेक विज, राजेश विज, जसबीर सिंह बिट्टू, हर्ष कालरा, संजय मेहंदीरत्ता, प्रमोद सहगल, संजय खन्ना, देशदीप रहलन, सुनीत अग्रवाल, कपिल मल्होत्रा, रोहित खोसला, मोनिक सहगल, अंकुश नारंग, सुमित जुल्का, अतुल चावला, करण कोहली, सलिल गुप्ता, प्रभपाल सिंह पन्नू, सतीश ठाकुर, राजू विर्क, हैप्पी नीलकंठ, अशोक सेठ, अमरिक सिंह घई, अमन बेरी, राजू मैगू, राघव सेठ, कनव नंदा, गौरव खन्ना, विशाल सेखरी, रिकी चड्ढा, रमन अरोड़ा, अधिवक्ता सुमनदीप सिंह धालीवाल, विजय खुल्लर, निमित सोनी, जसकरण सिंह, अनिल बहल, सचिन मदान, बिन्नी जुनेजा, जॉय मलिक, सतबीर भाटिया, राजीव शारदा, करण बजाज, डॉ. पवन गुप्ता, साकेत मल्होत्रा, निशांत सहगल, अभिषेक गुप्ता, अमित आनंद, गौरव अग्रवाल, अधिवक्ता पी.पी. सिंह, राजेश महाजन, वरुण सेठ, विशाल खन्ना, हरप्रीत वालिया, मनमोहन सिंह, अनूप सरीन और यू.सी. सरोया समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
क्लब के भविष्य पर टिकी नजरें
अचीवर्स ग्रुप ने कहा कि उसका लक्ष्य जिमखाना क्लब को सिर्फ सामाजिक और खेल गतिविधियों तक सीमित रखने के बजाय परिवारों, युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों के लिए समान रूप से आकर्षक और सक्रिय मंच बनाना है। ग्रुप का दावा है कि बेहतर प्रबंधन, अधिक गतिविधियों और सदस्य-केंद्रित दृष्टिकोण के जरिए क्लब को शहर की प्रमुख सामाजिक एवं खेल संस्थाओं में और मजबूत किया जा सकता है।
1958 में स्थापित जालंधर जिमखाना क्लब शहर के सामाजिक और खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। ऐसे में चुनावों की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही क्लब सदस्यों के बीच मुकाबले को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अब सभी की नजरें अन्य पैनलों की रणनीति, चुनाव प्रचार और सदस्यों के बीच समर्थन जुटाने की कवायद पर टिकी हैं।





