By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: I-N-D-I-A – ज़ूम पर बैठक कल, नीतीश बन सकते हैं इंडिया के संयोजक
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Political Affairs > I-N-D-I-A – ज़ूम पर बैठक कल, नीतीश बन सकते हैं इंडिया के संयोजक
Political Affairs

I-N-D-I-A – ज़ूम पर बैठक कल, नीतीश बन सकते हैं इंडिया के संयोजक

The Telescope Times
Last updated: January 2, 2024 4:45 pm
The Telescope Times Published January 2, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की 3 जनवरी बुधवार को वर्चुअल बैठक बुलाई गई है। ये जगजाहिर है कि I.N.D.I.A (इंडिया) गठबंधन के बारे में टीवी पर कई तरह की खबरें फैलाई जा रही हैं। ये खबरें फिर से निराधार साबित होने जा रही हैं। सूत्रों ने बताया कि जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार को 3 जनवरी को इंडिया का संयोजक बनाया जा सकता है।

Contents
कांग्रेस ने दिखाई बुद्धिमतातो पंजाब में आप पार्टी विधानसभा में भी सत्ता खो बैठेगीकोई दल इंडिया से बाहर नहीं गया

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गठबंधन में नीतीश की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार कर चुके हैं और उन्हें विपक्षी गुट का संयोजक बनाने का प्रस्ताव कांग्रेस ही लाने जा रही है। वर्चुअल बैठक ज़ूम पर होगी।

इंडिया की ये वर्चुअल बैठक हर नजरिए से महत्वपूर्ण है। बैठक में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे। इस दौरान I.N.D.I.A गठबंधन के प्रमुख दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के भी शामिल होने की संभावना है। इस बैठक में सीट शेयरिंग की चर्चा भी आगे बढ़ सकती है।

कांग्रेस ने दिखाई बुद्धिमता

बहुत सारी बातें सामने आ रही थीं। सत्य हिंदी के अनुसार, ऐसे में जब नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने जब अपने नेता की महत्वाकांक्षाएं जगजाहिर कर दीं तो कांग्रेस ने उसे मानने में देर नहीं लगाई। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि सोनिया और राहुल हर कीमत पर इंडिया गठबंधन को बचाने में जुटे हुए हैं। विपक्ष का किसी अन्य नेता ने संयोजक पर दावेदारी भी नहीं की। यह दावेदारी शुरू से जेडीयू ही कर रही थी। जिसे अब कांग्रेस ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि सीट शेयरिंग अभी भी बड़ा मुद्दा बना हुआ है। जिसे हल करने में कांग्रेस की ही मुख्य भूमिका होने जा रही है।

तो पंजाब में आप पार्टी विधानसभा में भी सत्ता खो बैठेगी

इंडिया गठबंधन की वर्चुअल बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर यह भी विचार हो सकता है कि दो-तीन राज्यों को छोड़कर शेष राज्यों में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लागू कर दिया जाएगा। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत सपा के अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल की तरफ से आ रही है। दोनों ही पार्टी प्रमुख कांग्रेस के सामने मनमानी शर्तें रख रहे हैं। अखिलेश की पार्टी को 2019 में यूपी में पांच सीटों पर जीत हासिल हुई थी लेकिन वो यूपी में 60 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। केजरीवाल दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस को महत्वहीन बता रहे हैं, जबकि सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव हों तो पंजाब में आप पार्टी विधानसभा में भी सत्ता खो बैठेगी।

नई दिल्ली में 19 दिसंबर को हुई गठबंधन की चौथी बैठक के बाद नीतीश कुमार के नाराज होने की खबरें अचानक सामने आने लगीं। इसी दौरान नीतीश और तेजस्वी के मतभेद की खबरें भी फैलीं। इन अटकलों में कहा गया था कि प्रधानमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार का नाम प्रस्तावित किया जाना था, लेकिन ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम आगे बढ़ा दिया, जिससे जेडीयू प्रमुख नाराज हो गए। नीतीश के अलावा आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी मुलाकात के बाद खुश नहीं दिखे।

कोई दल इंडिया से बाहर नहीं गया

चौथी बैठक में 28 दलों के नेताओं ने भाग लिया था। संयुक्त विपक्ष की पहली बैठक 23 जून को पटना में और दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई। तीसरी बैठक 31 अगस्त-1 सितंबर को मुंबई में हुई। तीसरी बैठक में भी 28 दलों के नेता जुटे थे। उसके बाद से चौथी बैठक तक इंडिया गठबंधन के टूटने की खबरें आती रहीं लेकिन कोई दल इंडिया से बाहर नहीं गया। चौथी बैठक के बाद फिर खबरें उड़ीं लेकिन अब बुधवार को होने वाली बैठक की घोषणा के बाद वो अटकलें भी शांत हो गई हैं।

देश में 18वीं लोकसभा के सांसदों के लिए चुनाव अप्रैल और मई 2024 के बीच संभावित है। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त होने वाला है। पिछला आम चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुआ था। चुनावों के बाद, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने केंद्र में सरकार बनाई थी, और नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री बने।

राहुल गांधी 14 जनवरी से ‘मणिपुर से मुंबई’ भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे, 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेंगे

You Might Also Like

Breaking – बिक्रम सिंह मजीठिया को मिली जमानत

Flop Education मॉडल को रंग रोगन करके लोगों को मूर्ख नहीं बना सकती सरकार

Sunetra Pawar बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री

क्या Ravidassia समाज BJP का मान रख पाएगा

BBMB चेयरमैन की पत्नी की बीजेपी में ज्वाइनिंग सुरक्षा कारणों के चलते स्थगित

TAGGED:I-N-D-I-ANitish Kumar
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Pig kidney transplant patient discharged from hospital
Health & Education

Pig kidney transplant patient discharged from hospital

Geeta Verma Geeta Verma April 4, 2024
Punjab : 5 महीने में 13 धमाके, लोगों की सुरक्षा ताक पर
UPSC cheating case -पूजा खेडकर ने गिरफ्तारी से पहले जमानत मांगी, सुप्रीम कोर्ट पहुंची
Big Breaking : हम नहीं सुधरे तो अगली गर्मियां जानलेवा होंगी : रिसर्च
SAD – ज्ञानी हरप्रीत सिंह बने अकाली दल के अध्यक्ष
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?