By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: KEWAL SINGH DHILLON : केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > KEWAL SINGH DHILLON : केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल
KEWAL SINGH DHILLON
MY PUNJAB

KEWAL SINGH DHILLON : केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल

The Telescope Times
Last updated: July 6, 2026 1:45 am
The Telescope Times Published July 6, 2026
Share
KEWAL SINGH DHILLON
SHARE

जालंधर, 5 जुलाई (गीता वर्मा ) KEWAL SINGH DHILLON NEWS :
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर में मीडिया से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि साढ़े चार साल बीत जाने के बावजूद पंजाब से नशा खत्म करने की गारंटी पूरी तरह खोखली साबित हुई है। बल्कि नशे का प्रवाह पहले से कई गुना बढ़ गया है।

ढिल्लों ने कहा कि चुनावों से पहले केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से वादा किया था कि राज्य से नशा केवल तीन महीनों में जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल बाद भी नशा खत्म होना तो दूर की बात है, बल्कि बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी नशे की भेंट चढ़ रही है और सरकार का ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान पूरी तरह विफल हो चुका है।

होशियारपुर जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट की गिरफ्तारी के मामले में प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि जेलों में खुलेआम नशा बिकना सरकार की नाकामी को सिद्ध करता है। इसी जेल से वीडियो वायरल होना जेलों में खुलेआम मोबाइल फोन चलने का भी प्रमाण है। सरकार को सब कुछ पता होने के बावजूद वह चुटकुलों और ड्रामेबाज़ी में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय गैंगस्टरवाद, नशे, बेरोज़गारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से जूझ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री बेंगलुरु में छुट्टियां मना रहे हैं। ढिल्लों ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब इस समय लावारिस हो चुका है और दिल्ली से हारे हुए घोटालेबाज़ राज्य को चला रहे हैं, जबकि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां विकास की रफ्तार तेज है।

उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि एक समय विकास के मामले में देश में पहले स्थान पर रहने वाला पंजाब आज 18वें स्थान पर खिसक गया है, जबकि 17वें स्थान पर रहने वाला उत्तर प्रदेश आज दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में लगातार उद्योग लग रहे हैं, कानून-व्यवस्था बेहतर है और पंजाब में फिर से खुशहाली केवल भाजपा सरकार ही ला सकती है।

महिलाओं को दिए गए 1000 रुपये प्रति माह योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 51 महीनों के 51,000 रुपये देने के बजाय केवल तीन महीनों की राशि देकर सरकार केवल ड्रामेबाज़ी कर रही है, जिससे पंजाब की महिलाओं के साथ बड़े स्तर पर धोखा हुआ है।

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए ढिल्लों ने कहा कि पार्टी आंतरिक कलह और नेतृत्व की लड़ाई में उलझी हुई है तथा पंजाब से उसका कोई सरोकार नहीं है।

You Might Also Like

Shamsher Purkhalvi : संजीव अरोड़ा की रिहाई को लेकर आमरण अनशन शुरू करूंगा

BARNALA LATHICHARGE के लिए AAP सरकार तुरंत सफाई कर्मियों से मांगे माफी: हिक्की

PUNJAB BIG NEWS : रविंदर सिंह समेत 19 PPS अफसर बनेंगे आईपीएस अधिकारी

Punjab news : लुबाना समुदाय को OBC कैटेगरी से नहीं हटाने देंगे : बीबी जागीर कौर

RAJESH BAGHA : ड्रग्स के खिलाफ जंग में समाज सेवी संस्थाओं को साथ लेंगे

TAGGED:AAPJalandharKEWAL SINGH DHILLON
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Crime & Law

गंगा और सहायक नदियों को गंदा करने के केस में जवाब नहीं दिया, झारखंड सरकार को जुर्माना

The Telescope Times The Telescope Times February 24, 2024
DELHI NEW CM के नाम पर आज दोपहर तक हो जायेगा फैसला
BADRINATH : VIP दर्शन सिस्टम खत्म, जनता ने आराम से टेका माथा
Ludhiana में विदेशी महिला ने ड्राइव पर जाने से मना किया, सीने में गोली मारी
Sumo Champion Akebono Taro: 54 वर्षीय महान सूमो चैंपियन का जापान में निधन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?