Masan Holi को भभूत होली भी कहते हैं
Masan Holi का त्यौहार रंगभरी एकादशी को मनाया जाता है
बनारस। कामता प्रसाद -Masan Holi: होली का त्यौहार 14 मार्च को मनाया जा रहा है। देश दुनिया में कई तरह से रंगों के इस त्यौहार को मनाया जाता है। वृन्दावन, बरसाना और मथुरा में लठ मार होली विश्व प्रसिद्ध है। वहीँ बनारस में भभूत होली खेली जाती है जिसे Masan Holi भी कहते हैं।

नाम मसान इसलिए क्योंकि जो होली खेलने की सामग्री है वो श्मशान घाट से आती है। जी हां, शिव भक्त पाठ पूजा के बाद श्मशान की राख़ से होली खेलते हैं। इसे रंगभरी एकादशी को मनाया जाता है। मसान होली से पहले हरिश्चंद्र घाट पर एक जुलूस भी निकला जाता है। लोग बताते हैं कि बिना किसी भेदभाव के यह त्यौहार सेलिब्रेट किया जाता है।
महाराष्ट्र में रंग पंचमी के रूप से शुरू होकर यह त्यौहार पांच दिन तक चलता है।

इसी तरह पंजाब में होला मोहल्ला मनाया जाता है। यह तीन दिन तक चलता है।

मध्य प्रदेश में भी रंगों का यह त्यौहार दो दिन तक मनाया जाता है।

उदयपुर में तो सिटी पैलेस से एक शाही मार्च निकलता है। इसके बाद गुलाल से होली खेली जाती है।