By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: पंजाब सरकार- Farmers’ के बीच बैठक; मुख्य मुद्दों पर बनी आम सहमति
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > पंजाब सरकार- Farmers’ के बीच बैठक; मुख्य मुद्दों पर बनी आम सहमति
farmers'
MY PUNJAB

पंजाब सरकार- Farmers’ के बीच बैठक; मुख्य मुद्दों पर बनी आम सहमति

The Telescope Times
Last updated: October 5, 2024 10:48 pm
The Telescope Times Published October 5, 2024
Share
farmers'
SHARE

Farmers’ 3 घंटे की बैठक के दौरान सरकार ने किसानों की भलाई सुनिश्चित करने का विश्वास

चंडीगढ़, 5 अक्तूबर. Farmers : आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार और Farmers संगठनों के प्रतिनिधियों ने तीन घंटे चली अहम बैठक के दौरान राज्य के बड़े हितों को प्राथमिकता देते हुए लगभग सभी संवेदनशील मुद्दों पर आम सहमति बनाई। पंजाब सरकार ने किसान नेताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी कई मांगें पहले ही लागू की जा चुकी हैं और बाकी बची जायज़ मांगों को पूरा करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

पंजाब भवन में सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव वी.के. सिंह, विशेष मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विकास गर्ग, प्रशासनिक सचिव विज्ञान, तकनीक और पर्यावरण प्रियांक भारती, प्रशासनिक सचिव ग्रामीण विकास और पंचायत दिलराज सिंह संधावालिया, एडीजीपी इंटेलिजेंस आर.के. जैसवाल, पीएसपीसीएल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर बलदेव सिंह सरां और कृषि व पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

Farmers’ यूनियन का प्रतिनिधित्व सरवन सिंह पंधेर, काका सिंह कोटड़ा, सुरजीत सिंह फुल, जसविंदर सिंह लोंगोवाल, सतनाम सिंह साहनी, गुरविंदर सिंह भंगू, सुखजीत सिंह हरदो झंडे, हरप्रीत सिंह सिधवां, रणजीत सिंह कलेर बाला, कंवरदलीप सैदोलेहल, कंधार सिंह भोएवाल आदि नेताओं ने किया।

किसान संघर्षों के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवार के सदस्यों को नौकरी देने का मुद्दा मुख्य रूप से विचार किया गया। पंजाब सरकार ने किसान नेताओं को भरोसा दिलाया कि ऐसे 856 किसानों में से लगभग 99 प्रतिशत परिवारों को पहले ही सरकारी नौकरी और सहायता प्रदान की जा चुकी है, बाकी बचे मामलों पर कार्रवाई चल रही है और उन्हें जल्द ही पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

farmers’ and govt meeting

धान की खरीद संबंधी आश्वासन दिया गया कि पंजाब सरकार हर दाने की खरीद सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में आढ़तियों और राइस मिल मालिकों के साथ मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत जारी है। गन्ना मिलों द्वारा किसानों को बकाया भुगतान के मामले पर अधिकारियों ने पुष्टि की कि फगवाड़ा गन्ना मिल को छोड़कर बाकी सभी भुगतान कर दिए गए हैं और यह भी आश्वासन दिया गया कि शेष भुगतान भी जल्द ही कर दिए जाएंगे।

बैठक के दौरान बताया गया कि आवारा पशुओं के मुद्दे को सरकार जल्द ही हल करने जा रही है, और इस समस्या से व्यापक रूप से निपटने के लिए एक समिति बनाई जा रही है।

स्मार्ट बिजली मीटरों से संबंधित चिंताओं को भी दूर करते हुए पंजाब सरकार ने बिजली विभाग के निजीकरण से जुड़े किसानों की आशंकाओं को खारिज किया। पंजाब सरकार ने स्पष्ट किया कि बिजली विभाग के निजीकरण से संबंधित कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और न ही ऐसी कोई योजना पाइपलाइन में है।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news

You Might Also Like

SKM ने बुलाई 24 से ज्यादा संगठनों की मीटिंग, पूरे राज्य में काला दिवस मनाएंगे

BJP में काम करने वाले को प्राथमिकता : विक्रान्त शर्मा

Ravidassia धर्म प्रचार कमेटी ब्लॉक लांबड़ा ने करवाया 12वां महान संत सम्मेलन

Vote Chori – राजा बोला रात है! इसका पंजाब प्रेस क्लब के चुनाव से कोई लेना देना नहीं

Animal Birth Control – 1000 से अधिक कुत्तों की नसबंदी, जालंधर के वार्ड नं. 10 और 11 में स्टर्लाइज़ेशन प्रोजेक्ट हुआ पूरा

TAGGED:consensusFARMERSpunjab govt
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Suvendu Adhikari in High Court against Mamata Banerjee's peace march-THE TELESCOPE
National

ममता के 22 जनवरी वाले शांति मार्च के खिलाफ सुवेंदु कोर्ट पहुंचे, रोकने और केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

The Telescope Times The Telescope Times January 18, 2024
NGT : बिना स्टडी चाय नाला का realignment नहीं
Water Crisis in Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकारा, टैंकर माफिया के खिलाफ क्या किया?
Gurdaspur : गाँव कोलिया के 35 बाढ़ पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता
Dr Ambedkar Bhawan Gym और Library के रूप में इस्तेमाल होंगे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?