MSPL में जालंधर समेत 8 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को 2 लाख रुपये का पुरस्कार
जालंधर। महाजन शिरोमणि प्रीमियर लीग सीजन-3 का आयोजन 6 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा। टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले डे-नाइट मैच के रूप में होगा। लीग का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें खेलों से जोड़ना और खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
टूर्नामेंट में जालंधर-1, जालंधर-2, पठानकोट, दीनानगर, धारीवाल, गुरदासपुर, कठुआ और जम्मू की कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। लीग के मुकाबले हर रविवार खेले जाएंगे।
ग्रैंड फिनाले की विजेता टीम को 2 लाख रुपये और रनर-अप टीम को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और मैन ऑफ द मैच को भी सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, MSPL का उद्देश्य क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ-साथ महाजन समाज में भाईचारा, एकता और आपसी जुड़ाव को मजबूत करना भी है। टूर्नामेंट के लिए वरिष्ठ सदस्यों की अनुशासन समिति भी गठित की गई है।
लीग के मुकाबलों की लाइव कवरेज MSPL के आधिकारिक YouTube चैनल और The Spot Live पर उपलब्ध होगी।
MSPL





