मां की महिला दोस्तों ने व एक अन्य पुरुष ने की ये घिनौनी हरकत
मुंबई : एक टीनेजर से शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है।
आरोपी लड़की की मां की दो महिला दोस्त के अलावा एक अन्य व्यक्ति बताया जा रहा है। आरोपी मर्द इन्ही महिलाओं में से एक का प्रेमी है। ये घटना तब हुई जब लड़की की मां काम की वजह से बाहर गई हुई थी। घटना ईस्ट मुंबई की कुर्ला की है। यह घटना 2 साल पहले की है जिसके बारे में 17 साल की लड़की ने अपनी मां को अभी बताया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और लड़की की काउंसलिंग करवाई जा रही है।
पीड़ित की मां ने अपने एक दोस्त को अपने फ्लैट में 2019 से रहने की लिए जगह दे रखी थी। यह 2022 तक वहां रहे और एक दिन शराब पिलाकर लड़की का शारीरिक शोषण किया। लड़की के पिता की जब मौत हो गई थी जब वो 12 साल की थी।