नई दिल्ली। PT Usha : इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की प्रेसिडेंट और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति, वेंगलील श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 67 साल के श्रीनिवासन शुक्रवार सुबह अपने घर पर गिर गए। हालांकि उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी, श्रीनिवासन अपने शानदार खेल और राजनीतिक करियर के दौरान PT Usha के साथ हमेशा मौजूद रहते थे। उन्हें व्यापक रूप से उनका सहारा और उनकी कई प्रोफेशनल उपलब्धियों के पीछे की प्रेरणा शक्ति माना जाता था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PT Usha / पीटी उषा से बात की और उनके पति के निधन पर शोक व्यक्त किया।





