By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: PUNJAB : 6 पेपर लीक, 10 लाख स्टूडेंट्स का भविष्य दांव पर; मंत्री बैंस इस्तीफा देः शुभम शर्मा
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > PUNJAB : 6 पेपर लीक, 10 लाख स्टूडेंट्स का भविष्य दांव पर; मंत्री बैंस इस्तीफा देः शुभम शर्मा
PUNJAB : 6 पेपर लीक, 10 लाख स्टूडेंट्स का भविष्य दांव पर; मंत्री बैंस इस्तीफा देः शुभम शर्मा
MY PUNJAB

PUNJAB : 6 पेपर लीक, 10 लाख स्टूडेंट्स का भविष्य दांव पर; मंत्री बैंस इस्तीफा देः शुभम शर्मा

The Telescope Times
Last updated: August 17, 2026 9:31 pm
The Telescope Times Published August 17, 2026
Share
PUNJAB : 6 पेपर लीक, 10 लाख स्टूडेंट्स का भविष्य दांव पर; मंत्री बैंस इस्तीफा देः शुभम शर्मा
SHARE

PUNJAB : आप सरकार के खिलाफ जालंधर में यूथ कांग्रेस ने लगाया धरना, प्रदेश प्रधान ने प्रशासन को सौंपा मांगपत्र

जालंधर। आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब में लीक हुए विभिन्न पेपरों में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान शुभम शर्मा शुभी की अगवाई में आज जालंधर में यूथ कांग्रेस ने डीसी दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल से लेकर डीसी दफ्तर तक मार्च करते हुए यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रधान शुभी ने जिला प्रशासन को मांग पत्र भी सौंपा।

उन्होंने धरने को संबोधित करते और मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के चार साल से ज्यादा के कार्यकाल के दौरान कुल 6 पेपर लीक हो चुके हैं, जिसमें 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का भविष्य प्रभावित हुआ है। सरकार बनने के डेढ़ महीने बाद ही सबसे पहला तहसीलदारों की भर्ती का पेपर लीक हुआ था। सरकार इन पेपर लीक को छुपाने में लगी हुई है।

शुभम ने कहा कि यह स्टूडेंट्स कांग्रेसियों के बच्चे नहीं हैं, बल्कि पंजाब के बच्चे हैं। हम भी कांग्रेस के नेता नहीं बल्कि नौजवान के नाते पूरे पंजाब में जिला स्तर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। क्योंकि हमारे अंदर बाबा साहिब का भी खून दौड़ रहा है। महात्मा गांधी भी हमारे थे और शहीद भगत सिंह भी हमारे अंदर ही हैं। हमने असूलों से समझौता करना नहीं सीखा है। मान सरकार की तरफ से स्टूडेंट्स के साथ किया गया सलूक दुर्भाग्यपूर्ण है।

PUNJAB CONGRESS

दिल्ली के जंतर मंतर में आप नेता मनीष सिसोदिया से सवाल पूछने वाली घटना का जिक्र करते हुए प्रधान शुभी ने बताया कि जब उन्होंने सिसोदिया से पूछा कि आप दिल्ली में नीट पेपर के स्टूडेंट्स की बात तो कर रहे हो, लेकिन पंजाब में 6-6 पेपर लीक होने के बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का इस्तीफा नहीं लिया गया। इसका जवाब देने की बजाए मनीष सिसोदिया ने मुझे ललकारा और कहा कि पंजाब में हमारी सरकार है, मैं तुम्हें वहां देखूंगा। मैंने भी कहा- ‘आप जब मर्जी पंजाब की सड़कों पर हमें देख लेना, हम राहुल गांधी के बब्बर शेर हैं, ईंट का जबाव पत्थर से देने वाले हैं।‘ यूथ कांग्रेस पंजाब के युवाओं को इंसाफ दिलाने तक चुप नहीं बैठेगी।

प्रदेश प्रधान ने कहा CMमान से सवाल किया, आपने क्या उन माता पिता का दर्द जानने की कोशिश की है, जिन्होंने अपने जवान बच्चों की अर्थियों को कंधे पर उठाया है। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह तुरंत शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें और पेपर लीक होने से रोकने के लिए ठोस सिस्टम बनाया जाए।

धरने में यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीपक खोसला, जिला प्रधान शहरी अंगद दत्ता और यूथ कांग्रेस देहाती के प्रधान मनप्रीत चड्ढा समेत अन्य प्रदेश कार्याकारिणी सदस्य भी पहुंचे और संबोधित किया।

You Might Also Like

Kartar Bus Accident : BJP नेताओं की CP से मुलाकात, दोषियों को तुरंत पकड़ने की मांग

Sheetal Angural : भाजपा जालंधर वेस्ट में बैठक, मंडल अध्यक्षों को टीमें जल्द बनाने के निर्देश

BLOOD DONATION CAMP : अमर शहीद लाला जगत नारायण की पुण्यतिथि पर 25 अगस्त को रक्तदान कैंप

Jalandhar के 3 IPS अफ़सरों समेत कई इधर-उधर

BJP YOUTH : वन्देमातरम के सम्मान में भाजपा का कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन

TAGGED:congress punjabPROTEST IN JALANDHARSHUBHAM SHARMA SHUBI
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Shivaji Maharaj Jayanti
National

Shivaji Maharaj Jayanti : कब मनाया जाता है यह त्यौहार? जानिए इतिहास, महत्व और अन्य जानकारी

The Telescope Times The Telescope Times February 18, 2025
Student died पार्टी में ऐसा क्या हुआ जो फ्लैट में मृत मिला
NDPS : नशे की रोकथाम के लिए विशेष अदालतें स्थापित करने हेतु अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग
नीति आयोग ने कहा-25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, अर्थशास्त्रियों ने आंकड़ों पर जताई आपत्ति
ChatGPT medical advice के लिए ठीक नहीं : एक्सपर्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?