By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Punjab Muslim Democratic Front का विस्तार, शाहनवाज हुसैन लुधियाना के प्रधान नियुक्त
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > Punjab Muslim Democratic Front का विस्तार, शाहनवाज हुसैन लुधियाना के प्रधान नियुक्त
AKHTAR SALMANI
MY PUNJAB

Punjab Muslim Democratic Front का विस्तार, शाहनवाज हुसैन लुधियाना के प्रधान नियुक्त

The Telescope Times
Last updated: May 6, 2026 6:45 pm
The Telescope Times Published May 6, 2026
Share
AKHTAR SALMANI
SHARE

करतारपुर से हाशिम अल्वी को पंजाब वाइस चेयरमैन बनाया गया

करतारपुर। Punjab Muslim Democratic Front ने पंजाब भर में अपने संगठन को मज़बूत करने और समाज की आवाज़ को और प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक विस्तार किया है। फ्रंट ने शाहनवाज हुसैन को लुधियाना का प्रधान नियुक्त किया है। यह घोषणा फ्रंट के पंजाब प्रधान अखतर सलमानी द्वारा की गई। मुस्तकीम अहरारी व पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी के बेटे शाह मोहम्मद ने हुसैन को मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर अखतर सलमानी ने कहा कि पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट लगातार प्रदेश में भाईचारे, सामाजिक न्याय, शिक्षा, युवाओं के अधिकारों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शाहनवाज हुसैन लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और समाज के हर वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ और साफ छवि है। उनकी नियुक्ति से संगठन को लुधियाना में नई मजबूती मिलेगी और युवाओं में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

अख्तर सलमानी ने कहा कि आज पंजाब को ऐसी सकारात्मक और जनहितकारी राजनीति की जरूरत है जो लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने के बजाय उन्हें साथ लेकर चले। पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट हमेशा संविधान, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज़ उठाता रहा है और आगे भी मजबूती से लोगों के मुद्दे उठाता रहेगा।

उन्होंने कहा कि लुधियाना पंजाब का औद्योगिक और सामाजिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण शहर है, जहां बड़ी संख्या में युवा, मजदूर, व्यापारी और मेहनतकश लोग रहते हैं। ऐसे में शाहनवाज हुसैन की नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि शाहनवाज हुसैन समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने, युवाओं को जागरूक करने और लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त लुधियाना प्रधान शाहनवाज हुसैन ने पंजाब नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह लुधियाना में संगठन को यूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और हर जरूरतमंद की आवाज़ बनने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट सिर्फ एक संगठन नहीं बल्कि लोगों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ने वाला मंच है।
इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और समाजसेवी भी मौजूद रहे, जिन्होंने शाहनवाज हुसैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर पंजाब अध्यक्ष अख्तर सलमानी, सरपरस्त मुनव्वर हुसैन, पंजाब के वाइस चेयरमैन हाशिम अल्वी, सलमानी बिरादरी के सीनियर लीडर रईस अहमद सलमानी, अकबर सलमानी, नईम अहमद सलमानी, अब्बास सलमानी, सलमान रहबर, जमात ए सलमानी ऑफ इंडिया के जालंधर के चेयरमैन मंसूर अहमद, यूथ प्रेसिडेंट पंजाब रहमान सलमानी, नफीस अहमद, लुधियाना के नवनियुक्त प्रधान तारीख सलमानी अफजल सलमानी, वकील अहमद, नसीर अहमद, मुजककिर, मोहम्मद शहजाद, नदीम अहमद मौजूद रहे।

You Might Also Like

CM – अगर BJP पंजाब में अपनी शक्ति का दुरुपयोग करती है, तो हम कार्रवाई करेंगे

CM समेत सभी विधायकों का अल्कोमीटर और डोप टेस्ट की मांग, पंजाब असेंबली में हंगामा

Shri Hemkunt Sahib यात्रा के लिए बर्फ हटाई; इस तारीख को खुलेगी यात्रा

DPA : डिजिटल पीपल एसोसिएशन ने प्रशासन साथ मिल कोट कलां में 58वां मेगा कैंप लगाया

LPG CYLINDER महंगे, भरवाने के नए नियम भी 1 मई से लागू

TAGGED:LDHPunjab Muslim Democratic FrontSALMANI AKHTARSHAJNWAJ HUSSAIN
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
focal points
MY PUNJAB

मंत्री सौंद और डॉ. रवजोत ने दिया अधिकारियों को focal points का दौरा करने का निर्देश

The Telescope Times The Telescope Times October 19, 2024
Akhtar Salmani व Aabid Salman की खास मुलाकात, समाज के मुद्दों पर गहन चर्चा
Cabinet Minister 10 सितंबर को श्री मुक्तसर साहिब में पहले कैंप का करेंगे उद्घाटन
BSP Punjab – हम पंजाब के लोगों की लड़ाई लड़ेंगे
Justin Trudeau और Katy Perry का मॉन्ट्रियल डिनर चर्चा में, तस्वीरें वायरल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?