By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: PUNJAB WEATHER ALERT : पंजाब में शनिवार तक बारिश के आसार
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > PUNJAB WEATHER ALERT : पंजाब में शनिवार तक बारिश के आसार
PUNJAB WEATHER ASR
MY PUNJAB

PUNJAB WEATHER ALERT : पंजाब में शनिवार तक बारिश के आसार

The Telescope Times
Last updated: April 18, 2024 11:58 am
The Telescope Times Published April 18, 2024
Share
PUNJAB WEATHER ASR
SHARE

PUNJAB WEATHER ALERT : 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं:मौसम विभाग का येलो अलर्ट

PUNJAB WEATHER ALERT: गरज-चमक के साथ बारिश, वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर एक्टिव

जालंधर . PUNJAB WEATHER ALERT : पंजाब में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहाँ एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। जिसके चलते वीरवार से लेकर शनिवार तक पूरे पंजाब में बारिश होने के आसार बन रहे हैं। वहीं, बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिनकी रफ्तार 40 किमी तक हो सकती है। इससे पंजाब के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन लोगों को बढ़ रही गर्मी से हलकी राहत मिलने के आसार हैं।

Contents
PUNJAB WEATHER ALERT : 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं:मौसम विभाग का येलो अलर्टPUNJAB WEATHER ALERT: गरज-चमक के साथ बारिश, वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर एक्टिवPUNJAB WEATHER ALERT न्यूनतम तापमान दर्जPUNJAB WEATHER ALERT : देश-दुनिया की बात करें तोइसका प्रभाव समुद्रों पर भी

पंजाब में बीते 24 घंटे में कईं जगहों पर बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इससे अमृतसर समेत तीन शहरों का पारा सामान्य से नीचे गिर गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में वर्षा हो सकती है। तेज हवाएं चलेंगी।

PUNJAB WEATHER ALERT न्यूनतम तापमान दर्ज

पंजाब में मंगलवार को अमृतसर व फरीदकोट का सबसे कम 16 डिग्री का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर का तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे रहा, वहीं लुधियाना का 19.3, पटियाला का 19.9 (सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे), पठानकोट का 19.0, बठिंडा का 17.6 (सामान्य से 1.7 डिग्री कम), गुरदासपुर का 17.5, एसबीएस नगर का 21.9, बरनाला का 18.5, फिरोजपुर का 16.9 और जालंधर का 17.9 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 36.6 डिग्री का पारा समराला का दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर का 32.9, लुधियाना का 34.2, पटियाला का 35.6, पठानकोट का 34.0, बठिंडा का 33.6, फरीदकोट का 33.5, एसबीएस नगर का 32.9, बरनाला का 35.1, गुरदासपुर का 31.0 और जालंधर का 32.7 डिग्री दर्ज किया गया।

PUNJAB WEATHER ALERT

PUNJAB WEATHER ALERT : देश-दुनिया की बात करें तो

उधर देश-दुनिया की बात करें तो इस बात की 55 फीसदी आशंका है कि 2024 जलवायु रिकॉर्ड के लिहाज से सबसे गर्म साल होगा। वहीं 2024 के पांच सबसे गर्म वर्षों में शुमार होने की आशंका 99 फीसदी है। यह जानकारी नेशनल ओशनिक एंड एटमोस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के नेशनल सेंटर फॉर एनवायर्नमेंटल इंफॉर्मेशन (एनसीईआई) द्वारा जारी नई रिपोर्ट में सामने आई है।

गौरतलब है कि कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) के बाद अब एनओएए ने भी इस बात की पुष्टि की है कि मार्च 2024 जलवायु इतिहास का अब तक का सबसे गर्म मार्च था। जब मार्च 2024 के दौरान औसत तापमान 20वीं सदी में मार्च के औसत तापमान से 1.35 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। आंकड़ों के मुताबिक यह लगातार 48वां मार्च है जब तापमान बीसवीं सदी के औसत तापमान से ज्यादा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले सबसे गर्म मार्च होने का यह रिकॉर्ड मार्च 2016 के नाम दर्ज था, जब तापमान बीसवीं सदी के औसत से 1.34 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। इसी तरह पिछले वर्ष मार्च 2023 में औसत तापमान बीसवीं सदी के औसत तापमान से 1.23 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया था।

वहीं यदि धरती की सतह के तापमान को देखें तो यह उसे चौथा सबसे गर्म मार्च बनाता है। जब तापमान सामान्य से 2.09 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं जून 2023 से यह लगातार दसवां महीना है जब वैश्विक स्तर पर बढ़ते तापमान ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मतलब की जून 2023 से कोई भी महीना ऐसा नहीं रहा, जब किसी महीने बढ़ते तापमान ने नया रिकॉर्ड न कायम किया हो।

इसका प्रभाव समुद्रों पर भी

PUNJAB WEATHER ALERT

ऐसा नहीं है कि बढ़ते तापमान का असर केवल धरती तक ही सीमित था, इसका प्रभाव समुद्रों पर भी दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2024 के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में समुद्र की सतह का तापमान औसत से ऊपर था।

समुद्र के औसत तापमान को देखें तो वो सामान्य से 1.01 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। जो उसे समुद्र में बढ़ते तापमान के लिहाज से अब तक का सबसे गर्म मार्च बनाता है। इससे पहले 2016 में समुद्र की सतह का तापमान सबसे ज्यादा 0.83 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

PUNJAB WEATHER ALERT

https://telescopetimes.com/category/punjab-news/

https://mausam.imd.gov.in/imd_latest/contents/subdivisionwise-warning_mc.php?id=17

You Might Also Like

Punjab भर में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Rajesh Bagha : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्षों में राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है

Udaipur-Chandigarh नई सुपरफास्ट ट्रेन का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्वागत

GST सुधार भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक साबित होंगे : दादू

VERKA का पनीर 20 रु. सस्ता, दूध के दाम भी घटाए

TAGGED:WEATHER PUNJAB
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
BSP
MY PUNJAB

BSP ने प्रदेश संगठन को 8 जोन में बांटा

The Telescope Times The Telescope Times March 4, 2025
weird news -डॉक्टर किडनैप कर 6 करोड़ मांगे, सर्च तेज हुई तो बस का किराया देकर छोड़ा
ਦੁਬਈ ਡਿਜ਼ਾਇਨ ਵੀਕ – 2023
NIT में बीटेक छात्रा की मौत, पंखे से लटका मिला शव
Hindu Community : हिंदू समुदाय को धार्मिक आयोजनों में अश्लील नृत्य का विरोध करने का आह्वान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?