By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: RAILWAY EMPLOYEES को नवरात्रों पर तोहफा, KMA 25% बढ़ाया; 2 साल का एरियर भी मिलेगा
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Trending News > National > RAILWAY EMPLOYEES को नवरात्रों पर तोहफा, KMA 25% बढ़ाया; 2 साल का एरियर भी मिलेगा
railway
National

RAILWAY EMPLOYEES को नवरात्रों पर तोहफा, KMA 25% बढ़ाया; 2 साल का एरियर भी मिलेगा

The Telescope Times
Last updated: March 24, 2026 9:16 am
The Telescope Times Published March 24, 2026
Share
railway
SHARE

नई दिल्ली। RAILWAY EMPLOYEES को त्योहारों के इस सीजन में भारतीय रेल ने अच्छा तोहफा दिया है। 2026 की राम नवमी से पहले मंत्रालय ने लोको पायलट्स और गार्ड्स (ट्रेन मैनेजर्स) के भत्तों में जबरदस्त इजाफा किया है। इस निर्णय का सबसे बड़ा फायदा उन 2 लाख कर्मचारियों को मिलेगा, जो दिन-रात पटरियों पर ट्रेन दौड़ाते हैं।

याद रहे लाखों रनिंग स्‍टाफ को लंबे समय से इस चिट्ठी का इंतजार था। रेल मंत्रालय की स्‍वीकृति के बाद रेलवे बोर्ड ने रनिंग स्‍टाफ के लिए किलोमीटर भत्ते (Kilometer Allowance- KMA) में 25% बढ़ोतरी वाला पत्र जारी कर दिया है। सोने पर सुहागा ये भी है कि रेलवे ने 1 जनवरी 2024 से ही बढ़ा हुआ अलाउंस/भत्ता लागू होने को स्‍वीकृति दी है यानी कि सभी रनिंग स्‍टाफ को 2 साल का एरियर भी मिलेगा।

‘किलोमीटर’ अब होगा और कीमती
रेलवे की वर्किंग स्टाइल बाकी नौकरियों से थोड़ी अलग होती है। यहां ड्राइवर और गार्ड को उनकी फिक्स सैलरी के अलावा हर उस किलोमीटर के पैसे मिलते हैं, जो वो ट्रेन चलाते वक्त तय करते हैं। रेलवे बोर्ड के नए आदेश के मुताबिक, इस ‘किलोमीटरेज अलाउंस’ को अब पूरे 25% बढ़ा दिया गया है। आसान भाषा में कहें तो अब ट्रेन चलाने वाले हर शख्स को प्रति किलोमीटर के सफर पर पहले के मुकाबले काफी ज्यादा पैसा मिलेगा।

ट्रेनिंग पर भी नहीं होगा नुकसान, ALK में भी बंपर उछाल
अक्सर ऐसा होता है कि रनिंग स्टाफ को ट्रेन चलाने के बजाय किसी मीटिंग, मेडिकल चेकअप या स्पेशल ट्रेनिंग पर भेज दिया जाता है। चूंकि उस समय वे ट्रेन नहीं चला रहे होते, इसलिए उन्हें ‘अलाउंस इन ल्यू ऑफ किलोमीटरेज’ (ALK) दिया जाता है। मंत्रालय ने इस मोर्चे पर भी कर्मचारियों को निराश नहीं किया और ALK की दरों में भी 25% की बढ़ोत्तरी कर दी है। यानी अब फील्ड से बाहर रहने पर भी आपकी कमाई कम नहीं होगी।

2024 से मिलेगा फायदा, एरियर के साथ आएगी मोटी रकम
पिछले दो सालों का जो भी बढ़ा हुआ पैसा बनता है, वह कर्मचारियों के खाते में एकमुश्त ‘Arrears’ के तौर पर आएगा। यह फैसला महंगाई भत्ते (DA) के 50% का आंकड़ा पार करने की वजह से लिया गया है, क्योंकि नियमों के मुताबिक DA के इस स्तर पर पहुंचते ही कई विशेष भत्तों को बढ़ाना अनिवार्य हो जाता है।

कर्मचारी यूनियनों की जीत
आगामी 8वें वेतन आयोग की चर्चाओं के बीच इसे रेल कर्मचारियों के लिए एक बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत माना जा रहा है। AIRF और NFIR जैसे बड़े रेल संगठन लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। सरकार के इस कदम से न केवल कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि उनके काम के प्रति उत्साह में भी इजाफा होगा। राम नवमी के मौके पर मिले इस तोहफे ने रेलकर्मियों के घरों में उत्सव का माहौल दोगुना कर दिया है।
इस मामले की जांच रेलवे बोर्ड ने अपने फाइनेंस डायरेक्टरेट से सलाह करके की थी, फिर इसे अप्रूवल के लिए फाइनेंस मिनिस्ट्री (डिपार्टमेंट ऑफ़ एक्सपेंडिचर) को भेजा गया था। मंजूरी मिलते ही फैसला लागू हो गया।

You Might Also Like

Redress commissions में महिलाओं की भागीदारी घटी, 5 साल में हाल ज्यादा खराब

WEATHER UPDATE : पंजाब सहित कई राज्यों में प्री मानसून, भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट

Right to die : सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब की यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट को इच्छा मृत्यु दी

RAILWAY को देने होंगे 8 लाख मुआवजा, भीड़ के कारण गिर गया था : हाई कोर्ट

Explosion : पटाखा फ़ैक्टरी में आग; 20 लोगों की मौत, लाशें पास के खेतों में बिखरीं

TAGGED:25% HIKE8TH PAY COMMISSIONRAILWAY EMPLOYEES
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Parkash-raj, The Telescope times
Crime & Law

प्रणव ज्वैलर्स से जुड़े ₹100 करोड़ के पोंजी घोटाले में ईडी का प्रकाश राज को समन

The Telescope Times The Telescope Times November 23, 2023
BAJWA ने आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों का बकाया न चुकाने के लिए आप सरकार की आलोचना
Punjab: जालंधर में गोलियां मारकर युवक की हत्या, एक घायल
ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਵਨ-ਡੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਰੈੰਕਿੰਗ ਵਿਚ ਨੰਬਰ 01 ਬਣੇ
M MUKESH सहित 4 हीरो पर लगाए शारीरिक शोषण के आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?