Salman Khan: वर्ली पुलिस ने धमकी-जबरन वसूली के लिए BNS के तहत मामला दर्ज किया
Salman Khan व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर मिली धमकी
मुंबई। -यहाँ ट्रैफिक पुलिस को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग करने वाला एक धमकी भरा संदेश मिला। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि वर्ली पुलिस ने धमकी और जबरन वसूली के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि शहर के यातायात नियंत्रण कक्ष को वीरवार दोपहर व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर एक धमकी मिली।
उन्होंने बताया कि संदेश में भेजने वाले ने अभिनेता को धमकी दी और उनसे 5 करोड़ रुपये की मांग की, उन्होंने कहा कि जांच चल रही है।
सुपरस्टार Salman Khan को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली थी।
उन्होंने कहा कि बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी भी की थी।
इस बीच, नवी मुंबई पुलिस ने वीरवार को बिश्नोई गिरोह द्वारा जून में Salman Khan को मारने की साजिश का पर्दाफाश किया और उसके एक शूटर को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान हरियाणा के पानीपत के सुखबीर सिंह के रूप में हुई।