जालंधर । SDP Girls senior secondary school / एस.डी. फुल्लारवां गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और जी.जी.डी.एस.डी. मॉडल स्कूल ने द फ्यूचर अंडर कंस्ट्रक्शन वेलकम टू 2050 (भविष्य का निर्माण, 2050 में आपका स्वागत है) थीम के साथ अपना वार्षिक समारोह उत्साह से मनाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय तथा भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वकालत करने वाले, तीन दशकों से अधिक के अनुभव वाले प्रतिष्ठित सीनियर अधिवक्ता मनदीप सिंह सचदेव उपस्थित थे। एसोसिएट एडवोकेट करण ने गेस्ट ऑफ ऑनर (विशिष्ट अतिथि) के रूप में शिरकत की। इसके अलावा, अधिवक्ता गौरव शर्मा (असिस्टेंट मैनेजर) और स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. अमरज्योति शर्मा की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
पूरा कार्यक्रम वर्ष 2050 की परिकल्पना पर केंद्रित था, जिसमें यह दिखाया गया कि कैसे तकनीक, नवाचार, रचनात्मकता और संस्कृति मिलकर भविष्य को आकार देंगे। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रोबोटिक एक्ट और भविष्यवादी प्रदर्शन पेश किए, जिससे एक नए युग की कल्पना जीवंत हो उठी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्रों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित मॉडलों की प्रदर्शनी थी, जिसमें रोबोट और टाइम मशीन शामिल थे। ये रचनात्मक रचनाएं छात्रों की कल्पनाशीलता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यावहारिक कौशल को दर्शाती थीं।
समारोह का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह रहा, जहां छात्रों को उनकी उपलब्धियों और समर्पण के लिए ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड’ (शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार) और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बेहतरीन प्रदर्शन और टीम भावना के लिए गायत्री हाउस (प्रथम स्थान) और पद्म सदन (द्वितीय स्थान) को ‘बेस्ट हाउस ट्रॉफी’ प्रदान की गई।
शिक्षकों को भी उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया:

- टीचर ऑफ द ईयर – सीनियर विंग: श्रीमती शिव कुमारी
- टीचर ऑफ द ईयर – प्राइमरी विंग: सुश्री अंजू
- हेल्पिंग हैंड्स अवार्ड: श्रीमती जसविंदर कौर
- डिजिटल डायनेमो अवार्ड: श्रीमती सोनू चौहान
- सब्जेक्ट मास्टरी अवार्ड: श्रीमती कमलजीत कौर
- बेस्ट फ्रेशर अवार्ड: श्रीमती स्वीटी
प्रधानाचार्या डॉ. अमरज्योति शर्मा ने छात्रों और शिक्षकों के ईमानदार प्रयासों की सराहना की और सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को कल की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने हेतु रचनात्मकता, नयापन अनुशासन और मूल्यों को विकसित करने के महत्व पर जोर दिया।
परफेक्ट मशीन नहीं परफेक्ट इंसान बनने की कोशिश करें : सीनियर एडवोकेट मनदीप सिंह सचदेव
मुख्य अतिथि ने छात्रों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और भविष्य को दर्शाने वाली सोच को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करने की स्कूल की पहल की सराहना की। सीनियर अधिवक्ता मनदीप सिंह सचदेव ने बच्चों और पेरेंट्स से कहा कि जितनी ज्यादा संवेदना बची रहेगी तरक्की उतनी ज्यादा अच्छी लगेगी । हमें परफेक्ट मशीन नहीं परफेक्ट इंसान बनने की तरफ अग्रसर होना चाहिए।
उन्होंने कहा, मानसिक रूप से हर बदलाव के लिए हमें बच्चों को तैयार रखना होगा। साथ ही कहा, हर इंसान का ब्रेन मशीन से बड़ा है और बेहतर है क्योंकि ब्रेन ही मशीन बना रहा। कोई भी AI दिमाग का मुकबला नहीं कर सकता ।





