Street Music Festival दौरान एक चौंकाने वाली घटना
Music Festival – पेरिस, फ्रांस (Compiled By Mehak) – फ्रांस में हर साल आयोजित होने वाले स्ट्रीट म्यूजिक फेस्टिवल (Fête de la Musique) के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। फेस्टिवल के दौरान भीड़ में शामिल 145 लोगों को सिरिंज से इंजेक्शन दिया गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की थी, जिन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया।
Music Festival – क्या है मामला?
इस मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इस हमले की प्लानिंग की गई थी, जिसमें खासतौर पर महिलाओं को निशाना बनाने की कॉल दी गई थी।
Music Festival – पीड़ितों के लक्षण
जिन लोगों को इंजेक्शन लगाया गया, उन्हें चक्कर आना ,बेहोशी और हृदय गति में बदलाव जैसे लक्षणों की शिकायत हुई। फिलहाल सभी पीड़ितों की मेडिकल जांच जारी है।
Music Festival – प्रशासन की प्रतिक्रिया:
फ्रांसीसी गृह मंत्रालय ने इसे “एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरा” बताया है। पुलिस ने अब तक कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

Music Festival – महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना के बाद फ्रांस में महिलाओं की सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। कई महिला संगठनों ने सरकार से सख्त कार्रवाई और सुरक्षात्मक कदमों की मांग की है।
कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिरिंज में क्या इंजेक्ट किया गया था।
बताया गया हैं कि फ्रांस की सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं और हमलावरों की तलाश के लिए जांच तेज़ कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है।
https://telescopetimes.com/category/trending-news/international-news