By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Weather Update : बारिश और तूफ़ान को लेकर 24 घंटों का अलर्ट
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Trending News > National > Weather Update : बारिश और तूफ़ान को लेकर 24 घंटों का अलर्ट
National

Weather Update : बारिश और तूफ़ान को लेकर 24 घंटों का अलर्ट

The Telescope Times
Last updated: February 2, 2026 8:46 pm
The Telescope Times Published February 2, 2026
Share
Weather Update
Punjab Weather
SHARE

Weather Update : 9 राज्यों में बारिश और तेज तूफान

आदमपुर/चंडीगढ़/नई दिल्ली । Weather Update : मौसम विभाग ने पंजाब के अमृतसर, पटियाला, जालंधर और लुधियाना में सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ दिनों से चाहे धूप निकल रही है पर उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंडी हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग द्वारा 23 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इसमें हरियाणा के गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत और कुरुक्षेत्र भी शामिल हैं।

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि 9 राज्यों में बारिश और तेज तूफान आ सकता है। आईएमडी ने जिन राज्यों में खराब मौसम की आशंका जताई है, उनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहने के आसार हैं और 14 फरवरी तक ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही।

Weather Update : मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। बच्चों, बुजुर्गों और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में भी भारी बारिश के संकेत हैं। समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को तट से दूर रहने और किसानों को खुले मैदानों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। 3 फरवरी को राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बादलों की आवाजाही के साथ तापमान में गिरावट आएगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

यूपी के कई जिलों में 3 फरवरी को बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, बांदा, चित्रकूट और सोनभद्र समेत कई जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा। कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और आगरा जैसे शहरों में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी घट सकती है। लखनऊ में तापमान 22 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर समेत कई जिलों में सुबह-शाम ठंड का असर तेज रहेगा।

Weather Update : बिहार में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कई जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। गोपालगंज, सीवान, सारण और चंपारण इलाकों में सुबह के समय दृश्यता कम रहने की आशंका है। पटना में बादल छाए रहेंगे और तापमान 26 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली और पिथौरागढ़ में जोरदार बारिश की चेतावनी है, जिससे तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. मनाली में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है।

Weather Update : जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बारिश और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Weather Update :

You Might Also Like

Explosion : पटाखा फ़ैक्टरी में आग; 20 लोगों की मौत, लाशें पास के खेतों में बिखरीं

Iran Attacks : इंडियन एयरलाइंस ने कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स रोकीं

Govt – 68,236 कर्मचारियों की सैलरी रोकी

Adani v/s SEC : अडानी, भतीजे को US सिविल फ्रॉड केस में नोटिस, 90 दिन में जवाब देना होगा

Himachal में भारी बर्फबारी, 3 नेशनल हाईवे-485 सड़कें बंद

TAGGED:WEATHER UPDATE
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
VSSL GROUP
MY PUNJAB

VSSL GROUP को 1750 करोड़ रुपए से प्लांट स्थापित करने के लिए सहयोग का आश्वासन

The Telescope Times The Telescope Times November 22, 2024
NET score will decide admission in Phd : UGC
BALASORE : दो समूहों में झड़प के बाद इंटरनेट बंद, कर्फ्यू ; घर से बाहर निकलने पर पाबन्दी
बुलडॉग, रॉटवीलर, टेरियर्स जैसे 23 खतरनाक कुत्ते पालने, बेचने और ब्रीडिंग पर प्रतिबंध !
LOKSABHA ELECTION 2024: कांग्रेस प्रवक्ता वल्लभ ने पार्टी छोड़ी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?