दिल्ली में घने कोहरे से उड़ानें प्रभावित, न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 25 से 28 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में शीत लहर के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करता है। कम विज़िबिलिटी के कारन इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी हो रही है। इस बीच प्रदूषण का स्तर बढ़ने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ हो गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने वीरवार को पूर्वानुमान लगाया कि अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर भारत में बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने कहा कि 25 से 30 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।
आईएमडी ने अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर भारत में गंभीर शीत दिवस की स्थिति रहने और उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आने की भी जानकारी दी है। आईएमडी ने 25 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में शीत लहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिसके बाद 28 जनवरी तक इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। दो कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से, 25 से 30 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।
कई स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना

बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी पर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पूर्वी विदर्भ पर चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण, और निचले स्तरों में दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से आंतरिक ओडिशा तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है, अगले 2 दिनों के दौरान प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र में हल्की वर्षा होने की संभावना है। 25-28 जनवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
घना कोहरा
25 से 28 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है
25 जनवरी को दिल्ली में घना कोहरा छाया रह सकता है। 25 से 28 जनवरी तक बिहार में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
इसके अलावा 25-26 जनवरी के दौरान उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में 25 जनवरी के दौरान घना कोहरा छाए रहने की वजह से ठंड बढ़ने की संभावना है।
कंपकपाती ठंड से राहत नहीं

आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि अगले 2 दिनों के दौरान कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद अगले 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।