By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: AMRITSAR : पर्यावरण नियम तोड़े, NGT द्वारा कलर केम इंडिया को 01 करोड़ जुर्माना
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > MY PUNJAB > AMRITSAR : पर्यावरण नियम तोड़े, NGT द्वारा कलर केम इंडिया को 01 करोड़ जुर्माना
AMRITSAR
MY PUNJAB

AMRITSAR : पर्यावरण नियम तोड़े, NGT द्वारा कलर केम इंडिया को 01 करोड़ जुर्माना

The Telescope Times
Last updated: July 6, 2024 11:49 am
The Telescope Times Published July 6, 2024
Share
AMRITSAR
SHARE

AMRITSAR : 2 महीनों में पंजाब राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास जमा करनी है राशि

AMRITSAR : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल सख्त, न सुधरे तो फैक्टरी बंद कर दो

नई दिल्ली /अमृतसर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने AMRITSAR स्थित एक रासायनिक उद्योग पर पर्यावरण नियम तोड़े पाने पर बड़ा जुरमाना लगाया है। एनजीटी नेअमर कलर केम इंडिया से एक करोड़ रुपए पर्यावरणीय मुआवजे के रुप में भरने का निर्देश दिया है। कलर केम इंडिया को यह राशि अगले दो महीनों के भीतर पंजाब राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीएसपीसीबी) के पास जमा करनी होगी।

Contents
AMRITSAR : 2 महीनों में पंजाब राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास जमा करनी है राशिAMRITSAR : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल सख्त, न सुधरे तो फैक्टरी बंद कर दोसंयुक्त समिति गठित करने का आदेशउद्योग बिना अनुमति के भूजल का दोहन कर रहा था

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि पिछले उल्लंघनों के लिए भी उनपर करवाई होगी। पिछले नियम तोड़ने पर अंतिम मुआवजे का निर्धारण पीएसपीसीबी द्वारा उद्योग सहित सभी पक्षों की सुनवाई के बाद पूरी जानकारी के आधार पर किया जाएगा। कोर्ट के निर्देशानुसार यह निर्णय तीन महीने के भीतर लिया जाना चाहिए। इस दौरान सभी पक्षों को सुनवाई का अवसर मिल जायेगा।

इस पर्यावरण क्षतिपूर्ति का भुगतान होने के बाद, राशि का उपयोग जिला प्रशासन और वन विभाग द्वारा क्षेत्र में पर्यावरण प्रबंधन कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया है कि पर्यावरण प्रबंधन गतिविधियों के लिए निर्धारित समयसीमा और बजट का विवरण देते हुए एक कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए।

संयुक्त समिति गठित करने का आदेश

AMRITSAR
AMRITSAR

इस पर्यावरण प्रबंधन योजना को तैयार करने के लिए अदालत ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), पीएसपीसीबी और AMRITSAR के डिप्टी कमिश्नर की एक संयुक्त समिति गठित करने का आदेश दिया है। समिति को तीन महीनों के भीतर योजना को अंतिम रूप देना होगा और अगले छह महीने के भीतर इसे लागू करना होगा।

एनजीटी ने इस मामले में एक उच्चस्तरीय समिति के गठन का भी निर्देश दिया है। इस समिति का काम औद्योगिक साइट का दौरा करना और यह जांचना है कि क्या अभी भी पर्यावरण नियमों को तोड़ा जा रहा है। समिति अपने निष्कर्षों की रिपोर्ट पीएसपीसीबी को देगी। यदि उल्लंघन पाया जाता है, तो पीएसपीसीबी को दोबारा बहाली किए जाने तक उद्योग को बंद कर देने की सलाह दी है।

उद्योग बिना अनुमति के भूजल का दोहन कर रहा था

यह उद्योग कपड़ा रंगने के लिए डाई और लंप्स का निर्माण करता है, इसे 1996 में स्थापित किया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इसका अपशिष्ट उपचार संयंत्र (ईटीपी) काम नहीं कर रहा था। इसका मतलब है कि इस उद्योग से हानिकारक अपशिष्ट निकल रहा था, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। अदालत को जानकारी दी गई है कि इस इकाई को बंद करने या अनुमति रद्द करने के आदेश के बाद भी यह काम करती रही। साथ ही, उद्योग बिना अनुमति के भूजल का दोहन कर रहा था।

https://telescopetimes.com/category/punjab-news

You Might Also Like

Punjab के 2 लोगों की Surrey में गोली मार कर हत्या

Moga’s Killi Chahlan पार्टियों का Lucky Charm Venue, आस्था-यह जगह जिताती है

BIG BREAKING : डॉक्टर पर फर्जी FIR करने के दोषी पाए गए IPS Officer नौनिहाल सिंह, DA LEGAL, ACP हरसिमरत चेतरा, एसएचओ रविंदर, रिटायर्ड BOI निदेशक बी. चंद्रशेखर

Guru Ravidass Ji : गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं पर आधारित पुस्तक का सिक्किम के राज्यपाल ने किया लोकार्पण

Deepak Bali को टिकट मिलना तय थी, सीट जीतने में लगाना होगा ज़ोर

TAGGED:AmritsarFineNGTONE CRORE FINE
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
kumbh stampede
National

Kumbh stampede में मरने वालों की संख्या कम बता रहे योगी और सुरक्षा कर्मी, तस्वीरें बता रहीं

The Telescope Times The Telescope Times January 30, 2025
comedian Kunal Kamra के साथ उलझे Ola CEO, शेयर धड़ाम
Complaint Against MODI : गांधी पर की थी विवादित टिप्पणी
सरकार ने सभी मांगें मानीं, मनोज जारांगे ने मराठा आरक्षण पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त की
Kidney Racket की सुनवाई आज, क्या डॉक्टर राजेश अग्रवाल के पास जमानत है ?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?