By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: JAMUN: औषधीय गुणों के कारण इसे अमृत कहा गया है
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Health & Education > JAMUN: औषधीय गुणों के कारण इसे अमृत कहा गया है
jamun
Health & Education

JAMUN: औषधीय गुणों के कारण इसे अमृत कहा गया है

The Telescope Times
Last updated: August 5, 2024 10:41 am
The Telescope Times Published August 4, 2024
Share
jamun
SHARE

Jamun : इम्यून सिस्टम को मजबूत करके शरीर का स्टैमिना बढ़ाते हैं

जालंधर। जामुन गर्मियों का मौसमी और एक स्वादिष्ट फल है। जामुन अपने स्वाद के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर है। इसे आयुर्वेद में अमृत के नाम से भी जाना जाता है। जामुन खाने के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ये पेट दर्द, डायबिटीज, गठिया, पेचिस, पाचन संबंधी कई अन्य समस्याओं को ठीक करने में भी फायदेमंद है। जामुन में विटामिन, मिनरल, एंटी ऑक्सीडेंट्स होते है। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करके शरीर का स्टैमिना बढ़ाते हैं।

Contents
Jamun : इम्यून सिस्टम को मजबूत करके शरीर का स्टैमिना बढ़ाते हैंJamun : मोटापा रखे दूरJamun : खून की कमी को पूरा करता हैत्वचा रखे हैल्दीदिल का दोस्तइंफेक्शन/डायबिटीज में लाभकारी

Jamun : मोटापा रखे दूर

जामुन में कैलोरी कम होती है, साथ ही इसमें हाई फाइबर भी पाया जाता है। ये दोनों वजन घटाने में काफी उपयोगी माने जाते हैं। जामुन में फैट बिल्कुल नहीं होता है, जो आपका वजन नहीं बढ़ने देता है। आप फिर रहते हैं। त्वचा ग्लो करती है। रोजाना जामुन खाने से पाचन में सुधार होगा, इससे मेटाबॉलिज्म भी तेज होगा। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

Jamun : खून की कमी को पूरा करता है

विटामिन सी और आयरन से भरपूर जामुन शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने ऑक्सीजन के वहन की क्षमता बढ़त जाती है। इससे शरीर में खून की कमी पूरी होती है और आप स्वस्थ रहते हैं। जामुन में मौजूद आयरन खून को शुद्ध करने में मदद करता है।

त्वचा रखे हैल्दी

Jamun

जामुन में एस्ट्रिंजेंट गुण होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके सेवन से त्वचा पर होने वाली कील-मुंहासों की समस्या दूर हो जाती है। लाल चकत्ते नहीं आते। जामुन में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है और कैलोरी बहुत ही कम होती है। इसमें विटामिन सी, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी होता है जो आपको चमकदार बनाता है।

जामुन, मसूड़ों और दांतों के लिए फायदेमंद होता है। जामुन की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसका सेवन मसूड़ों से निकलने वाले खून को रोकने में और संक्रमण को फैलने से रोकता है। जामुन की पत्तियों को सुखाकर टूथ पाउडर के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। इसमें एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं जो मुंह के छालों को ठीक करता है।

दिल का दोस्त

Jamun

पोटैशियम से भरपूर जामुन, दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है. प्रति 100 ग्राम जामुन में लगभग 55 मिलीग्राम पोटेशियम मौजूद होता है। हाई ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी बीमारी और हार्ट स्ट्रोक जैसी समस्याओं के खतरे को दूर रखने में ये फल फायदेमंद होता है। जामुन धमनियों को स्वस्थ रखता है और ब्लॉकेज बनने से रोकता है।

इंफेक्शन/डायबिटीज में लाभकारी

जामुन में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफेक्टिव और एंटी मलेरियल गुण होते हैं। जामुन में मैलिक एसिड, टैनिन, गैलिक एसिड, ऑक्सैलिक एसिड बेट्यूलिक एसिड भी होते हैं। इसके सेवन से शरीर कॉमन इंफेक्शन से दूर रहता है।
जामुन डायबिटीज में कारगर फल माना जाता है। ये बार-बार पेशाब आने की समस्या और अधिक प्यास लगने वाले डायबिटीज के लक्षणों को ठीक करने में मदद करता है। इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखता है। जामुन के पेड़ की छाल और पत्तियां डायबिटीज के इलाज के लिए प्रयोग में ले जाती हैं।

Jamun

https://telescopetimes.com/category/health-and-education-news

You Might Also Like

Fortis Mohali में स्पाइन की जटिल बीमारियों का सफल इलाज

Shocking : गोलगप्पे खाने से 01 बच्चे की मौत, 20 सीरियस

Lady Hardinge Medical College (LHMC) : हॉस्टल के खाने में बाल, कीड़े-मकोड़े और इल्लियाँ

AKASH INSTITUTE : 14 छात्रों का JEE MAIN में शानदार प्रदर्शन, इशमित AIR 503 के साथ टॉपर

CBSE 10TH : बुशरा नाज ने 402 अंक ले स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया : राफिया सलमानी

TAGGED:HEALTHjamun
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
JALANDHAR BY POLL
MY PUNJAB

JALANDHAR BY POLL : कांग्रेस को ले डूबा सुरिंदर कौर का बंद दफ्तर

The Telescope Times The Telescope Times July 13, 2024
UPSC : पूजा खेडकर का IAS चयन रद्द, कोई भी पेपर देने पर ताउम्र का बैन
Pre-bite vaccination -पालतू कुत्तों के मालिकों को भी लगवाना होगा टीका, आदेश जारी
DeepFake: असली-नकली का पता लगाना बहुत ही मुश्किल
Punjab Christian Movement ने लगाए कांग्रेस पर गंभीर आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?