By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: LPU की घटना से पेरेंट्स चिंता में; बोले बच्चों की सिक्योरिटी का क्या, एक अक्टूबर से हैं पेपर
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Health & Education > LPU की घटना से पेरेंट्स चिंता में; बोले बच्चों की सिक्योरिटी का क्या, एक अक्टूबर से हैं पेपर
में रेप की सूचना के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आगजनी से पेरेंट्स चिंता में, बोले बच्चों की सिक्योरिटी का क्या
Health & Education

LPU की घटना से पेरेंट्स चिंता में; बोले बच्चों की सिक्योरिटी का क्या, एक अक्टूबर से हैं पेपर

The Telescope Times
Last updated: September 27, 2026 2:00 pm
The Telescope Times Published September 27, 2026
Share
में रेप की सूचना के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आगजनी से पेरेंट्स चिंता में, बोले बच्चों की सिक्योरिटी का क्या
SHARE

LPU : घर गए स्टूडेंट्स संशय में, वापसी को लेकर उठ रहे सवाल

जालंधर . LPU -लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से जुड़े एक कथित रेप और बाद में छात्रा के सुसाइड की सूचना को लेकर रात से तनाव और हंगामे की स्थिति बनी हुई है। सूचना फैलने के बाद बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स एकत्रित हो गए और परिसर में नारेबाजी के साथ तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। इस दौरान संपत्ति को नुकसान पहुंचने और एक मिठाई की दुकान से सामान ले जाने की भी सूचना है।

Contents
LPU : घर गए स्टूडेंट्स संशय में, वापसी को लेकर उठ रहे सवालहजारों विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतितएम्बुलेंस और मेडिकल जानकारी को लेकर भी सवाल1 अक्टूबर से शुरू होने हैं पेपर, छात्रों की वापसी को लेकर संशय

स्थिति बिगड़ने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस बुलाई, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन अथवा मित्तल परिवार की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के बीच कई तरह के सवाल और चिंताएं बनी हुई हैं।

हजारों विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

LPU में बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ते हैं और बड़ी संख्या में छात्राएं हॉस्टल में भी रहती हैं। घटना की सूचना के बाद अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनका सवाल है कि यदि यूनिवर्सिटी जैसे बड़े परिसर में अचानक ऐसी स्थिति बनती है तो विद्यार्थियों और उनके पेरेंट्स को तत्काल और सही जानकारी देने तथा अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन की व्यवस्था क्या है।

अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के अलग-अलग WhatsApp और सोशल मीडिया ग्रुप में यदि कोई अपुष्ट सूचना फैलती है तो यूनिवर्सिटी प्रशासन को तुरंत आधिकारिक जानकारी देकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि किसी तरह का डर या भ्रम पैदा न हो।

एम्बुलेंस और मेडिकल जानकारी को लेकर भी सवाल

घटनाक्रम के दौरान एम्बुलेंस आने की बात भी सामने आई। इसे लेकर कुछ लोगों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं कि यदि किसी विद्यार्थी की तबीयत खराब हुई थी या उसे मेडिकल सहायता की जरूरत पड़ी थी तो उसकी स्थिति और उपचार को लेकर स्पष्ट आधिकारिक जानकारी क्यों नहीं दी गई। अभिभावकों का कहना है कि यदि किसी विद्यार्थी का किसी अस्पताल में इलाज हुआ है तो, उसकी गोपनीयता और कानूनी सीमाओं का ध्यान रखते हुए, यूनिवर्सिटी को कम से कम इतना स्पष्ट करना चाहिए कि मेडिकल इमरजेंसी क्या थी और विद्यार्थी की स्थिति अब कैसी है। इससे अफवाहों पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है।

1 अक्टूबर से शुरू होने हैं पेपर, छात्रों की वापसी को लेकर संशय

वहीं, यूनिवर्सिटी में 1 अक्टूबर से परीक्षाएं शुरू होने की बात कही जा रही है। इन दिनों छुट्टियों के कारण कई विद्यार्थी अपने घरों को गए हुए थे। अब घटनाक्रम के बाद उनके वापस लौटने और परीक्षाएं निर्धारित समय पर होंगी या नहीं, इसे लेकर भी विद्यार्थियों और अभिभावकों में संशय है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में क्या सामने आता है ? क्या यूनिवर्सिटी प्रशासन सामने आकर बात करेगा ये फिर पैसे या पवेर का प्रयोग कर बात दबा दी जाएगी।

You Might Also Like

SDP Girls senior secondary school में वार्षिक समारोह संपन्न

LPU छोड़ने लगे स्टूडेंट्स, जो घर नहीं जा सकते उनको बेवजह न निकलने की सलाह

Turban Pin निगल गया युवक, दिल की मांसपेशी तक पहुंची; PGI डॉक्टरों ने दुर्लभ सर्जरी से बचाई जान

Patient Safety Day पर विद्यार्थियों ने सीखे जीवन रक्षक कौशल

Nik Bakers के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, शिकायत पर स्टाफ पर धमकाने का आरोप

TAGGED:LPUPARENTSRAPE INFORMATIONSTUDENTS PROTESTTENSTION
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Jalandhar Corporation
Crime & Law

Jalandhar Corporation : नगर निगम सख्त, दरख़्त काटने वालों को प्रति पेड़ 50 हजार जुर्माना

The Telescope Times The Telescope Times April 7, 2026
घाटी दिसंबर 1947 के बाद सबसे ठंडा, आजकल -8.5 डिग्री सेल्सियस
BUS ACCIDENT : पंचकूला में बस पलटी; 40 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल
Gaming Zone Fire : 9 बच्चों सहित 27 लोगों की मौत
JOLLY LLB 3 : अक्षय -अरशद वारसी ने शूटिंग शुरू की
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?