By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Telescope TimesTelescope TimesTelescope Times
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Reading: Turban Pin निगल गया युवक, दिल की मांसपेशी तक पहुंची; PGI डॉक्टरों ने दुर्लभ सर्जरी से बचाई जान
Share
Font ResizerAa
Telescope TimesTelescope Times
Search
  • Home
  • Recent Post
  • My Punjab
  • National
  • International
  • Cover Story
  • Health & Education
  • Web Stories
  • Art/Cinema & More
    • Science & Tech
    • Food & Travel
    • Fashion & Style
    • Sports & Stars
  • E-Paper Telescope Times
Have an existing account? Sign In
Follow US
Telescope Times > Blog > Health & Education > Turban Pin निगल गया युवक, दिल की मांसपेशी तक पहुंची; PGI डॉक्टरों ने दुर्लभ सर्जरी से बचाई जान
Health & Education

Turban Pin निगल गया युवक, दिल की मांसपेशी तक पहुंची; PGI डॉक्टरों ने दुर्लभ सर्जरी से बचाई जान

The Telescope Times
Last updated: September 22, 2026 4:56 pm
The Telescope Times Published September 22, 2026
Share
Turban Pin
SHARE

Young man swallows turban pin

चंडीगढ़ स्थित PGI में डॉक्टरों ने एक 20 वर्षीय युवक की जान उस समय बचाई, जब गलती से निगली गई Turban Pin खाने की नली से आगे बढ़कर दिल की मांसपेशी में जा फंसी। डॉक्टरों के मुताबिक, यह बेहद दुर्लभ और जानलेवा स्थिति थी।

युवक ने पगड़ी बांधते समय गलती से दो पिन निगल ली थीं। इसके बाद उसे निगलने में परेशानी होने लगी। एक्स-रे में दोनों पिन दिखाई दीं। एंडोस्कोपी के दौरान डॉक्टर एक पिन निकालने में सफल रहे, लेकिन दूसरी पिन का पता नहीं चला।

इसके बाद हाई-रिजॉल्यूशन CT स्कैन से पता चला कि दूसरी Turban Pin खाने की नली को पार कर दिल के आसपास की झिल्ली तक पहुंच चुकी थी। इसकी नोक दिल के बाएं वेंट्रिकल के बेहद करीब थी। इकोकार्डियोग्राफी में पुष्टि हुई कि करीब 4 सेंटीमीटर लंबी पिन दिल की बाहरी मांसपेशी में धंस गई थी और उसके आसपास थोड़ा खून भी जमा हो गया था।

स्थिति को देखते हुए PGI के कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग की टीम ने तुरंत ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने बाईं तरफ छठी पसली के बीच छोटा चीरा लगाकर पिन को दिल की बाहरी सतह से सफलतापूर्वक निकाल दिया।

ऑपरेशन के बाद युवक तेजी से ठीक हुआ। उसे लंबे समय तक वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ी और वह सर्जरी के तुरंत बाद सामान्य रूप से सांस लेने लगा। दूसरे दिन चेस्ट ड्रेन हटा दिया गया और तीसरे दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फॉलो-अप इकोकार्डियोग्राफी में दिल की कार्यप्रणाली सामान्य पाई गई।

यह दुर्लभ मामला जनवरी 2026 के Indian Journal of Thoracic and Cardiovascular Surgery में प्रकाशित हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार, यह पहला रिपोर्टेड मामला है जिसमें Turban Pin खाने की नली से होते हुए दिल के बाएं वेंट्रिकल की मांसपेशी में जाकर फंस गई।

डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि अगर निगली गई कोई नुकीली वस्तु एंडोस्कोपी में नहीं मिलती है, तो यह मान लेना सुरक्षित नहीं है कि वह शरीर से बाहर निकल गई है। ऐसी स्थिति में X-ray, CT scan और echocardiography जैसी जांचों से वस्तु की सही स्थिति का पता लगाना जरूरी हो सकता है।

Turban Pin

You Might Also Like

Patient Safety Day पर विद्यार्थियों ने सीखे जीवन रक्षक कौशल

Nik Bakers के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, शिकायत पर स्टाफ पर धमकाने का आरोप

IKGPTU ने एडमिशन की आखिरी तारीख बढ़ाई, 15 सितम्बर तक का समय : REGISTRAR

Higher & Technical Education Minister की हार्ट अटैक से मौत

SDP Girls Sr. Sec. School & GGDSD मॉडल स्कूल में उत्साह से मनाई गई जन्माष्टमी

TAGGED:Young man swallows turban pin
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
newsletter featurednewsletter featured

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Over 100 flights delayed, many cancelled as north India reels under cold, dense fog
NationalState

ठंड-कोहरे से 600 से अधिक उड़ानें लेट, 100 से ज्यादा रद्द, फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट है तो रद्द समझें

The Telescope Times The Telescope Times January 17, 2024
DEATH SENTENCE TO COPS : बाप-बेटे TORTURE से मारे थे, 9 पुलिस वालों को मौत की सज़ा
Women’s Day: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन लगा रहा वकीलों के लिए सेल्फ डिफेन्स क्लास (Self Defence Classes for lady members of DBA)
Hazur Sahib के लिए अमृतसर, चंडीगढ़ और दिल्ली से सीधी ट्रेन
पठानकोट से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल सिंह भोआ अरेस्ट, अवैध माइनिंग के लगे आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

INDIA

Confirmed

45M

Death

533.3k

More Information:Covid-19 Statistics

About US

The Telescope is an INDEPENDENT MEDIA platform to generate awareness among the masses regarding society, socio-eco, and politico.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

© 2023 Telescopetimes. All Rights Reserved.
  • About
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?