Laghu Udyog : प्रदीप मोंगिया व विवेक राठौर बने क्रमश: अध्यक्ष व महासचिव, सीमा धूमल प्रथम महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बनी
Laghu Udyog : संगठन में पद नहीं होता है दायित्व होता है और हम सभी को अपने दायित्व का बोध होना चाहिए-अरविंद धूमल
जालंधर, 22 जून – Laghu Udyog भारती पंजाब की राज्य स्तरीय बैठक अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल के मार्गदर्शन व प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता के सानिध्य में गोराया के होटल स्टेला में आयोजित की गई। जिसमें पंजाब की विभिन्न इकाइयों से 65 प्रतिनिधि सदस्य उपस्थित रहे।
पवित्र दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात विभिन्न जिला इकाईयों द्वारा किए जा रहे प्रकल्पों, गतिविधियों और उन्हें पेश आ रही मुश्किलों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नई प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा आखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल ने की। उन्होंने कहा कि संगठन में परिवर्तन एक सामान्य प्रक्रिया है जिसके कारण नए कार्यकर्ता का विकास होता है एवं पुराने कार्यकर्ता को आगे बढऩे का अवसर प्राप्त होता है ।
Laghu Udyog : स्वयं जागरूक रहते हुए अथक परिश्रम करना होगा
संगठन में पद नहीं होता है दायित्व होता है और हम सभी को अपने दायित्व का बोध होना चाहिए । जिससे कि संगठन का विस्तार हो सके, संगठन का कार्य आगे बढ़ सके आज संपूर्ण उद्योग जगत लघु उद्योग भारती की तरफ बड़ी आशा भरी निगाहों से देख रहा है हम सभी को उनके विश्वास को पूरा करने के लिए स्वयं जागरूक रहते हुए अथक परिश्रम करना होगा ।
उक्त जानकारी देते हुए Laghu Udyog भारती मास कम्युनिकेशन बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र के प्रचार प्रमुख विक्रान्त शर्मा ने बताया कि नवनियुक्त पंजाब प्रदेश टीम में प्रदीप मोंगिया (डेराबस्सी) को अध्यक्ष, विवेक राठौर ( जालंधर ) को महासचिव, पुनीत गुप्ता (फगवाड़ा) को कोषाध्यक्ष जबकि लघु उद्योग भारतीं महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज सीमा धूमल (जालंधर) को पहली महिला प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल शर्मा व सुरेश गुप्ता (डेरा बस्सी) को क्रमश संयुक्त महासचिव और संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Laghu Udyog – इसके अतिरिक्त महिला प्रकोष्ठ की संयोजक अमरदीप शेरगिल (जालंधर) को और मोना मोंगिया (डेरा बस्सी) सह-संयोजक नियुक्त किया गया है ।
इस दौरान सर्वदमन भारत (पटियाला) को भारत सरकार (रेल मंत्रालय) के उपक्रम डी. एफ. सी. सी. आई. एल. के स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्ति पर, विक्रांत शर्मा (जालंधर) को संगठन की मासिक गतिविधियों और सदस्यता अभियान के उत्तरी क्षेत्र (जम्मू/कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश) के समन्वयक बनने पर, अनुज कपूर (जालंधर) को मीडिया प्रभारी, पंजाब बनने पर, अमित कपूर (अमृतसर) को फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग कमेटी के पंजाब प्रमुख बनने पर उनका पुष्पित अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर अमित गोयल (होशियारपुर), स्वर्ण सिंह कंग, दविंदर कौशिक, जसविन्दर सिंह सूरी (अध्यक्ष गोराया), हरजीवन जैन, मनोज तहीम, नवीन कुमार, रणजीत सिंह, जसवीर सिंह , गुरमुख सिंह, सतवंत सिंह, वरुण भल्ला, शिवम कपूर,डॉ जे पी सिंह, समीर खन्ना, चंद्र शेखर गुप्ता, हरीश गुप्ता, विनेश शुक्ला, मुखविंदर सिंह, मनोज बिम्बरा, पल्लवी ठाकुर, पंकज गौतम, प्रदीप मेनन, राजेश अग्रवाल, रविंदर हांडा, विजय कुमार, तरुण जैन व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Laghu Udyog – सीमा धूमल बनी पहली प्रदेश उपाध्यक्ष
Laghu Udyog भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) की इन्चार्ज सीमा धूमल की संगठन के प्रति समर्पण व सक्रियता के चलते 2025-2027 की नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी पंजाब में पहली स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी के आयोजन का श्रेय भी सीमा धूमल को जाता है। यह प्रदर्शनी नारी सशक्तिकरण, देश की आर्थिकता और रोजगार सृजन के लिए सार्थक पहल सिद्ध हुई।
Laghu Udyog