Maine Pyar Kiya के लिए फरेब फेम फ़राज़ खान थे पहले हीरो
जालंधर /मुंबई । सिने दर्शकों को जान कर हैरानी होगी कि Maine Pyar Kiya सलमान खान के लिए लिखी ही नहीं गई थी। इसमें प्रेम की भूमिका के लिए जो पहले हीरो कास्ट किये गए थे वो फरेब फिल्म फेम फ़राज़ खान थे।
किसी कारण वश वो फिल्म साइन करते ही बहुत ज्यादा बीमार पड़ गए और उनके ठीक होने में समय लग रहा था तो फिल्म बनाने वालों ने नया चेहरा खोजना शुरू किया। उनकी खोज ख़त्म हुई सल्लू पर जाकर।
इसके बाद की कहानी सबको पता है। रोमांस, केमिस्ट्री, फ्रेशनेस, भाग्यश्री से जोड़ी सब कुछ अच्छा होता गया। यह रोमांस रहती दुनिया तक लोगों को याद रहेगा। इसका संगीत आज भी सुकून देता है। गीत नहीं भूले हैं लोगों को। कुछ फ़िल्में होती हैं जो लोगों को बोर नहीं करती , उनमें से एक है।

सोचो सलमान खान भी तब कोई जाना पहचाना नाम नहीं थे। अगर वो भी ना कर देते तो यह सितारा आज कहाँ होता कोई नहीं जानता। वो एक और बात के लिए जाने जायेंगे। लोगों की मदद करना। एक फिल्म तो उन्होंने एक रुपए में की थी। हम बात कर रहे हैं फिर मिलेंगे की। इस फिल्म को करने के लिए हर हीरो मना कर रहा था पर सलमान ने एक रुपए में हाँ कर दी। तब उनकी फीस करोड़ों में हुआ करती थी।





