लुधियाना। BJP को बड़ा झटका : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सतपाल गोसाईं के पोते व BJP युवा नेता अमित गोसाईं आज अकाली दल में शामिल हो गए। उनके साथ बहुत से और युवा भी थे। सुखबीर सिंह बादल और अन्य नेताओं ने युवा नेता अमित गोसाईं और उनके समर्थकों को पार्टी में शामिल करवाया। वो पहले BJP प्रवक्ता थे और अपना काम बखूबी निभा रहे थे।

सुखबीर बादल ने कहा कि अमित को लुधियाना सेंट्रल असेंबली का हल्का इंचार्ज बनाया गया है। उन्हें उम्मीद है कि वो साथियों के साथ अकाली दल के लिए जी तोड़ मेनहत करेंगे।
जनता को हैरानी है कि चुनाव से कुछ समय पहले BJP को ऐसे नेता को संभाल कर रखना चाहिए क्योंकि युवा लीडर्स तो पहले ही पार्टी में कम हैं ।






