इस क्षेत्र में TANISHQ के कुल 30 स्टोर्स
जालंधर, 7 मई 2026: TANISHQ : भारत के सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेल ब्रांड और टाटा समूह के TANISHQ ने यहाँ नकोदर रोड पर नया स्टोर लांच किया। तनिष्क बेहतरीन डिज़ाइन और ग्राहकों को प्राथमिकता देने वाली कंपनी के रूप में जाना जाता है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह शोरूम खरीदारी का कमाल का अहसास दिलायेगा।
इस शुरूआत का जश्न मनाने के लिए, तनिष्क एक खास ऑफर लेकर आया है। इस में ग्राहक अपनी खरीदारी पर सोने और चांदी का सिक्का* मुफ्त पा सकते हैं। ऑफर 7 से 9 मई 2026 तक ही उपलब्ध है।
इस लांच के साथ ही TANISHQ ने उत्तर भारत के ऊपरी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को और मज़बूत कर लिया है। अब इस क्षेत्र में तनिष्क के कुल 30 स्टोर्स हो चुके हैं। स्टोर का उद्घाटन तनिष्क के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सुनील राज ने रीजनल बिज़नेस मैनेजर आशीष तिवारी, फ्रैंचाइज़ी पार्टनर्स दीपक मरिया और तनय मरिया की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर कंपनी के अन्य प्रमुख प्रतिनिधि और सम्मानित ग्राहक भी उपस्थित थे।
उद्घाटन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, सुनील राज ने कहा: पंजाब की धरती परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम है, और इसी वजह से यह हमारी विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहा है। इस स्टोर के जरिए हम न केवल अपनी कलाकारी और भरोसे की विरासत को आपके करीब लाए हैं, बल्कि अधिक प्रभावशाली रिटेल अनुभव के ज़रिए आपकी पसंद और प्राथमिकताओं को पूरा कर रहे हैं। यह स्टोर आभूषणों की खरीदारी को और अधिक सार्थक, व्यक्तिगत और गुणवत्ता पर आधारित बनाने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पूरा ध्यान वर्सटैलिटी पर : आशीष तिवारी

आशीष तिवारी ने कहा, “जालंधर अपनी ऊर्जा और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहाँ अपनी उपस्थिति को बढ़ाना हमें उन ग्राहकों से जुड़ने का मौका देता है जो परंपराओं से जुड़े होने के साथ-साथ आधुनिक सोच भी रखते हैं। हमारा पूरा ध्यान वर्सटैलिटी पर है—चाहे वह रोज पहनने वाले आभूषण हों, त्योहारों के लिए हों या जीवन के सबसे खास मौकों के लिए। हम खरीदारी के हर कदम पर उच्च स्तर की सेवा और विशेषज्ञता सुनिश्चित करते हैं।
इस नए स्टोर में TANISHQ डायमंड एक्सपर्टीज़ सेंटर बनाया गया है। यह तनिष्क की एक तकनीक-आधारित पहल है जो ग्राहकों को उनके हीरों की शुद्धता, मूल (origin) और चमक की जांच करने में मदद करती है। इस मल्टी-टूल सेटअप में पांच आधुनिक उपकरण शामिल हैं, जो हीरे के महत्वपूर्ण पहलुओं—चमक (light performance), उत्पत्ति, अंदरूनी बनावट (inclusions) और लेज़र मार्किंग का मूल्यांकन करते हैं। अब ग्राहक खुद अपने हीरों की गुणवत्ता का परीक्षण कर सकते हैं है। इस स्टोर में प्रस्तुत की गयी है, तनिष्क की नवीनतम पेशकश ‘ह्यूज़’! अक्षय तृतीया के पवित्र पर्व पर तनिष्क ने इस कलेक्शन के साथ नेचुरल जेमस्टोन्स कैटेगरी में पहला कदम रखा।
पौराणिक कथाओं के जादुई संसार से प्रेरित कलेक्शन
स्टोर में तनिष्क का फेस्टिव कलेक्शन ‘मृगांका’ भी उपलब्ध है। पौराणिक कथाओं के जादुई संसार से प्रेरित यह कलेक्शन बेजोड़ कारीगरी और कलाकारी का बेहतरीन नमूना है। अपने हर दिन को खास बनाने के लिए अपनाएं ‘ग्लैमडेज़’ और ‘स्ट्रिंग इट’ जैसे आधुनिक और लाइटवेट कलेक्शंस। साथ ही, हमारे पास आपके लिए कुछ खास भी है—जैसे कि, ‘डोर’, जो हिंदू विवाह की पवित्र परंपराओं को संजोए मंगलसूत्रों का अनोखा कलेक्शन है, और ‘अवीर’, जो विशेष रूप से आज के दौर के पुरुषों के लिए डिज़ाइन किया गया है। स्टोर में तनिष्क का ‘कुंदन स्टोरीज़’ कलेक्शन भी उपलब्ध है। इस स्टोर में आप ‘रिवाह’ के आभूषण भी खरीद सकते हैं। यह तनिष्क का विशेष वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड है। इसे भारत के विभिन्न समुदायों की विवाह परंपराओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
TANISHQ





