Liquor – पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंडों के पास नहीं बिकेगी शराब
चेन्नई, 12 मई, 2026: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद अपने पहले बड़े नीतिगत फ़ैसले में, सी. जोसेफ़ विजय ने पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंडों के पास स्थित 717 retail Liquor की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है।
इन्हें दो हफ़्तों के भीतर बंद कर दिया जाएगा। ये शराब की दुकानें सरकारी थीं और ऊपर बताए गए स्थानों के 500 मीटर के दायरे में स्थित हैं। इनमें से 276 दुकानें पूजा स्थलों के पास, 186 शिक्षण संस्थानों के पास और 255 बस स्टैंडों के पास हैं।
इस फैसले के बाद पंजाब में भी यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या पंजाब में भी ऐसा संभव हो सकता है ?





