जालंधर। Teej Celebration : यहाँ छोटा अली मोहल्ला में कुछ सहेलियों ने सावन के मौके पर तीज का मिल जल कर आयोजन किया। रोमा अरोड़ा ने आगे बढ़ चढ़ कर इस आयोजन को सफल बनाया। यह त्यौहार हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ।
रोमा ने इस मौके पर विस्तृत जानकारी दी और कहा कि तीज सेलिब्रेशन में मिस तीज का भी चयन किया गया। उन्हें एक गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। सब ने मिल कर तम्बोला खेला और अंत में सावन के गीतों को भी एन्जॉय किया। सभी सखियाँ पारम्परिक कपड़ों में इवेंट में पहुंची और पुराने समय को भी याद किया। मालूम हो ये लोग हर साल तीज मनाते हैं। मेहँदी लगवाने के बाद कई तरह की तैयारी में जुट जाते हैं।

नीरू जैरथ, सरोज, उषा, सोनिया, प्रिया, नेहा, मीनू, अंजू, अनामिका, Anaa नैना, बरखा आदि ने इस आयोजन में हाजिरी लगवाई।





